यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब आज शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पलों का बना गवाह; CM मान ने 12,710 अस्थायी शिक्षक को सौंपे नियुक्ति पत्र
Punjab News पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 12710 अस्थाई अध्यापकों को पक्के होने के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सभी का पंजाब सरकार के परिवार में ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 12,710 अस्थाई अध्यापकों को पक्के होने के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सभी का पंजाब सरकार के परिवार में स्वागत है।
पंजाब आज शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पलों का गवाह बना...
वादे के मुताबिक पिछली सरकारों की बदनीयती से परेशान 12,710 अस्थाई अध्यापकों को पक्के होने के नियुक्ति पत्र सौंपे...सभी का पंजाब सरकार के परिवार में स्वागत है...ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों… pic.twitter.com/ae2oT6qkQ1
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 28, 2023
कच्चा शब्द पंजाब में नहीं रहने देंगे- मान
ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों में ओर भी फैसले जनता के हक में होते रहेंगे। विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब में 'कच्चा' शब्द रहने ही नहीं देंगे। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।