यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, घने कोहरे के चलते दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी समेत कई गाड़ियां लेट
उत्तरी भारत में धुंध व कोहरे से दिक्कतों का दौर शुरू हो गया है दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी सुपरफास्ट के साथ चेन्नई बांद्रा लखनऊ से आने वाली ट् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। उत्तरी भारत में धुंध व कोहरे से दिक्कतों का दौर शुरू हो गया है दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी सुपरफास्ट के साथ चेन्नई, बांद्रा, लखनऊ से आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चंडीगढ़ पहुंची। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12011-12 दिल्ली-कालका शताब्दी अपने निर्धारित समय से तकरीबन 40 मिनट देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि गाड़ी संख्या 12925-26 बांद्रा-अमृतसर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट रही।
इसके साथ ही बांद्रा-चंडीगढ़ गाड़ी संख्या 22451-52 अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 15011-12 जो चंडीगढ़ 2 बजे पहुंचती है वह अपने निधार्रित समय से 2 घंटे लेट रही। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने कहा कि धुंध व कोहरे में ट्रेनो की स्पीड लिमिट कम कर दी जाती है जिसके कारण ट्रेनें लेट होती है।