Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: तापमान में आया उछाल, आज धूप खिलने के साथ-साथ छाएंगे बादल; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 07:38 AM (IST)

    पंजाब में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य के लोग अपने-अपने बिस्‍तरों में पैक होने लगे हैं। वहीं आज दिन में धूप के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए ...और पढ़ें

    तापमान में आया उछाल, आज धूप खिलने के साथ-साथ छाएंगे बादल
    तापमान में आया उछाल, आज धूप खिलने के साथ-साथ छाएंगे बादल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ठंड ने राज्‍य में दस्‍तक दे दी है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह और शाम के समय में राज्‍य के लोग अपने-अपने बिस्‍तरों में पैक होने लगे हैं। वहीं आज दिन में धूप के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। तापमान की बात करें तो राज्‍य का अधिकतम तापमान 65 फीसदी और न्‍यूनतम तापमान 42 फीसदी रहेगा।

    प्रदूषण का दौर नहीं हो रहा खत्‍म

    दूसरी ओर पंजाब में दिवाली के बाद भी प्रदूषण का दौर खत्‍म नहीं हो रहा है। बुधवार को जिले में पराली जलाने के 144 मामले सामने आए। इनमें से पराली जलाने के सबसे अधिक 63 मामले जगराओं में देखे गए। इसके बाद लुधियाना ईस्ट और पायल व रायकोट में ज्यादा पराली जलाई गई।

    यह भी पढ़ें: Air Pollution: पंजाब में प्रशासन की सख्ती बेदम, किसान बेखौफ जला रहे पराली, जालंधर में 280 के पार पहुंचा AQI

    खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

    पराली जलने की वजह से जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी की हवा की गुणवत्ता 289 के स्तर पर रही, जो कि खराब श्रेणी में आती है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर तक जिले में पराली जलाने के कुल 1524 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

    पंजाब पुलिस ने सावधानी बरतने के दिए निर्देश

    बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सड़कों पर चलते समय सावधानी बरतने की बात कही है। सर्दी के मौसम में सांकेतिक निशानों के पालन के साथ-साथ वाहन भी दुरुस्त हो। इससे राज्‍य में हादसे से बचा जा सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab Air Pollution: एक बार फिर 300 के पार पहुंचा AQI, एक दिन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी; सांस लेना भी हो रहा मुश्किल