Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, मानसून ने ली विदाई; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:57 AM (GMT+05:30)

    Punjab Weather Today पंजाब से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रात के समय ठंड के आसार बढ़ सकते हैं। अभी बूंदाबांदी ...और पढ़ें

    पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, मानसून ने ली विदाई
    पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, मानसून ने ली विदाई

    HighLights

    1. मानसून की हो गई विदाई
    2. रात में तापमान हुआ ठंडा
    3. राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान

    जागरण डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़: पंजाब में मौसम सामान्‍य हो गया है। मानसून की विदाई होने से राज्‍य में मौसम साफ रहने के अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं रात के समय हल्‍की-हल्‍की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में मौसम में अभी भी गरमाहट नजर आ रही है।

    रात के समय ठंडक

    मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रात के समय ठंड के आसार बढ़ सकते हैं। अभी बूंदाबांदी के कोई भी संभावना नहीं बनी हुई है। बता दें आठ अक्‍टूबर तक मौसम शुष्‍क बना रहेगा। वहीं बता दें आठ के बाद बारिश भी हो सकती है। बारिश होने के बाद मौसम फिर से अपनी करवट बदल लेगा।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पल-पल बदल रहा मौसम, दिन की तपिश बरकरार तो रात में बढ़ी ठंडक; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    दिन में गर्मी

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह के मुताबिक मौसम के उतार-चढ़ाव ऐसे ही बरकार रहेंगे। दिन में गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। हालांकि बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। आगामी दिनों में भी किसी भी तरह की वर्षा की संभावना नहीं जताई जा रही है। दिन के तापमान में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ-साथ रात के समय ठंडक का अहसास बढ़ता रहेगा।

    यह भी पढ‍़ें: Punjab Weather: पंजाब में अभी नहीं दिख रहे बारिश के आसार, दिन में बढ़ा तापमान; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    खबरें और भी