Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: ठंड ने पसारे पैर, सुबह और शाम धुंध छाने से दृश्‍यता हुई कम; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 07:37 AM (IST)

    पंजाब में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय धुंध छाने के कारण दृश्‍यता प्रभावित हो रही है। दिन में भी अब ठंडक का एहसास होने ...और पढ़ें

    सुबह और शाम धुंध छाने से दृश्‍यता हुई कम
    सुबह और शाम धुंध छाने से दृश्‍यता हुई कम

    HighLights

    1. आज आसमान में धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने की भी संभावना है।
    2. मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में ठंड ने अपने पैर पसार लिए हैं। सुबह और शाम के समय धुंध छाने के कारण दृश्‍यता प्रभावित हो रही है। दिन में भी अब ठंडक का एहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्‍यूनतम 13 डिग्री होगा।

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से पश्चिमी मालवा में आते फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather Updates: पंजाब में 27 से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बने हुए हैं आसार; जानिए मौसम के मिजाज

    28 के बाद होगा मौसम साफ

    पराली जलाने की घटनाओं में भी कमी आई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती तो कर दी है लेकिन पूरी तरह से अभी मामले बंद नहीं हुए हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के कई जिलों में गरजके साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना हैं। वर्षा व बादल छाए रहने से दिन में ठंड रहेगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ जाएगा। हालांकि अगले दिन 28 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Punjab: पराली जलाने के मामलों में सारी कवायद के बावजूद सरकार की मुश्किलें नहीं हो रही कम, मंगलवार को आए 513 केस

    खबरें और भी