Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rain in Punjab: लुधियाना में सुबह छाया रात जैसा अंधेरा, 10 जिलों में तेज बारिश के आसार; वर्षा का अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:16 AM (GMT+05:30)

    Punjab Weather Today पंजाब के आज कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। लुधियाना में सुबह अचानक काले बादलों ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया औक पूरे में र ...और पढ़ें

    पंजबा के कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश (जागरण ग्राफिक्स)
    पंजबा के कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश (जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. पंजाब के कई जिलों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश।
    2. 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी
    3. लुधियाना में सुबह छाया रात जैसा घना अंधेरा और फिर हुई बरसात।

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। Punjab Weather Today: पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। पंजाब के आज कई जिलों में तेज बारिश हुई है। वहीं, लुधियाना में तो सुबह के समय एकदम रात जैसा नजारा देखने को मिला है। लुधियाना में सुबह अंधेरा छा गया।

    जिससे मौसम सुहावना हुआ और उसके बाद शहर में तेज बारिश हुई। ट्राइसिटी में आज सुबह से बारिश हो रही है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से रहात मिली है।

    लुधियाना में सुबह सात बजे छाया घना अंधेरा

    लुधियाना में शनिवार की सुबह अचानक काले बादलों ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और सुबह सात बजे घना अंधेरा छा गया। जिससे रात जैसी स्थिति बन गयी।

    करीब बीस मिनट तक अंधेरा छाए रहने के बाद अब शहर में तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद अभी मौसम एकदम से बदल गया है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के 10 जिलों में तेज बारिश की संभावान जताई गई है।

    कल भी इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने सुबह के पूर्वानुमान में लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में सुबह के समय बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    विभाग के अनुसार मोगा, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, फगवाड़ा, गुरदासपुर, अमृतसर, नवाशहर,तरनतारन, कपूरथला में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दिन यानी रविवार को इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

    यह भी पढ़ें- India Canada Row: अब वीजा आवेदन को लेकर आया बड़ा अपडेट, आवेदन करने से पहले पढ़ लें ये खबर

    बारिश से रूका था भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच

    बता दें कि कल चंडीगढ़ में न्यूतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में 1100 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

    खबरें और भी

    वहीं, शहर के कई हिस्सो में बारिश हुई तो कई हिस्से सूखे रहे। बीते दिन मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के वन डे सीरीज का पहला मुकाबला आयोजित किया गया था पर बारिश होने के कारण कुछ समय के लिए मैच को रोकना पड़ा था।

    पिछले चार घंटे में लुधियाना में हुई सर्वाधिक 55.8 मिलीमीटर बारिश

    पंजाब के अलग अलग शहरों में शनिवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे तक लुधियाना में 55.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गईहै।जबकि फरीदकोट में 15.3 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 13.7 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 23.5 मिलीमीटर, रोपड़ में 41.5 मिलीमीटर, अमृतसर में 27.2 मिलीमीटर, पठानकोट में 1.6 मिलीमीटर, बरनाला में 2.0 मिलीमीटर, फतेहगढ साहिब में 1.0 मिलीमीटर, शहीद भगतसिंह नगर में 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में आज दिनभर रुक-रुक कर वर्षा जारी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

    यह भी पढ़ें-  Punjab: लुधियाना में धोखाधड़ी का मामला, 30 लाख लेकर युवकों को थमा दिया कनाडा का फर्जी वीजा; दो पर केस दर्ज