Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना; जानिए पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 08:32 AM (IST)

    Punjab Weather Today मौसम ने फिर करवट बदल ली है। बारिश से अभी भी बचने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वीरवार सुबह बादल छाने के बाद हल्‍की बूंदाबांदी भ ...और पढ़ें

    मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना; जानिए मौसम का पूरा अपडेट
    मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्‍क। Punjab Weather Today: पंजाब में मानसून थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मौसम ने फिर करवट बदल ली है। बारिश से अभी भी बचने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वीरवार सुबह बादल छाने के बाद हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई।

    वहीं आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार को मौसम ने अपना रंग दिखाया। दोपहर में तेज धूप ने मौसम को गर्म रखा। वहीं सुबह हुई बारिश के दौरान कार के शीशे पर पड़ी बूंदें मोती सी चमक रहीं थी।

    येलो अलर्ट जारी

    मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अगस्‍त शुरू होते ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं छह अगस्त तक पंजाब के अधिकतर जिलों में तेज बादल गरजने के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।

    उमस भरी गर्मी से जूझते लोग

    लोग उमस भरी गर्मी से जूझते हुए दिखे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक लुधियाना में 102 मिलीमीटर वर्षा हुई। सुबह आठ बजे तक 63.8 मिलीमीटर और इसके बाद 39 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई। वीरवार को शहर में भारी वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी