Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा में पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार 

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

    कनाडा के एडमिंटन में समराला के गांव ललकलां की दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, परिवार पा ...और पढ़ें

    कनाडा में पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या (फाइल फोटो)

    कनाडा में पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कनाडा के एडमिंटन में दमनप्रीत कौर की हत्या।

    2. गला घोंटकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई।

    3. पुलिस ने आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। कनाडा के एडमिंटन शहर में समराला के गांव ललकलां की दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी। दमनप्रीत की मां की मौत हो चुकी है। उसका पालन-पोषण उसके पिता और बुजुर्ग दादा-दादी ने कठिन परिस्थितियों में किया।

    परिवार के अनुसार, दमनप्रीत ने कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसे वर्क परमिट भी मिल गया था। एडमिंटन पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम दक्षिण-पूर्वी एडमिंटन के सिल्वरबेरी इलाके से मिली एक इमरजेंसी कॉल के बाद दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली थी।

    उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कनाडा से पार्थिव शरीर भारत लाने में सक्षम नहीं है।