Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: लंबे समय बाद पंजाब लौटे राघव चड्ढा, जल्द करेंगे पार्टी प्रचार अभियान में होंगे शामिल

    Updated: Sun, 19 May 2024 01:59 PM (IST)

    लंदन से आंखों का ऑपरेशन करवाकर वापस लौटे राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वो शनि ...और पढ़ें

    लंबे समय बाद पंजाब लौटे राघव चड्ढा, जल्द करेंगे पार्टी प्रचार अभियान में होंगे शामिल (फाइल फोटो)।
    लंबे समय बाद पंजाब लौटे राघव चड्ढा, जल्द करेंगे पार्टी प्रचार अभियान में होंगे शामिल (फाइल फोटो)।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा लंदन में अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाकर लंबे समय बाद शनिवार को चंडीगढ़ लौट आए हैं। वह जल्द ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की बागडोर संभालेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अकेले ही चुनाव प्रचार में उतरे हुए थे। पिछले दो दिन के अरविंद केजरीवाल के दौरे को छोड़ दें तो अभी तक की सारी प्रचार मुहिम मान ने ही संभाली हुई थी, जिसमें अब राघव चड्ढा भी शामिल होंगे।

    पार्टी के एक सीनियर नेता ने बताया कि चड्ढा जल्द ही प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो निकालेंगे। जिन-जिन प्रत्याशियों की ओर से मांग आएगी, वह प्रचार करेंगे। पिछले दिनों ही पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें राघव चड्ढा का भी नाम था।

    भगवंत मान ही अकेले कर रहे थे प्रचार

    उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा आईएनडीआईए की ओर से पार्टी के प्रभारी भी हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से उनके विदेश में रहने के कारण पंजाब में यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था कि जब पार्टी को अपने सीनियर नेताओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे में वह विदेश गए हुए हैं। दरअसल आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सरीखे बड़े नेता जेल में थे। पार्टी के पास केवल भगवंत मान ही प्रचार के लिए बचे हुए थे।

    ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन का दंश झेल रहे व्यापारी, खतरे में 500 करोड़ का व्यापार; लुधियाना आने से कतरा रहे कारोबारी

    प्रचार अभियान में शामिल नहीं थे सात राज्यसभा सदस्य

    हैरानी की बात यह भी रही कि पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों में से कोई भी प्रचार अभियान में शामिल नहीं था। इनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह आईपीएल में व्यस्त हैं तो संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने प्रचार के लिए मना कर दिया है। संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल ने भी किसी भी प्रत्याशी के लिए कोई प्रचार नहीं किया। पार्टी अब राघव चड्ढा को चुनाव में प्रचार के लिए उतारकर उनके बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को भी दूर करने की कोशिश करेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से लेंगे श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर, पंजाब में जमीन नहीं खरीद पाएंगे बाहरी लोग', अकाली दल के घोषणा पत्र में और क्या-क्या?