विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये SIR का काम, सरकार वोट कैसे हटा सकती है', अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा के AAP पर लगाए आरोपों पर दिया रिएक्शन

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:33 PM (IST)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की वोटर लिस्ट में अपना नाम 'शिफ्टेड' दिखाए जाने पर AAP सरकार पर राजनीतिक बदले का आरोप लगाया।

HighLights

  1. राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम 'शिफ्टेड' होने का आरोप लगाया

  2. AAP ने कहा, SIR प्रक्रिया चुनाव आयोग की है, सरकार का नहीं

  3. चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की भावना बताया

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पंजाब में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम गलत तरीके से "शिफ्टेड" (दूसरी जगह चले जाने वाला) दिखाया गया है।

उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर आईडी मोहाली में रजिस्टर्ड है, लेकिन वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम "शिफ्टेड" दिखाया गया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है।

अनुराग ढांडा क्या बोले?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। पंजाब सरकार का इससे क्या लेना-देना है? पंजाब सरकार वोट कैसे हटा सकती है?...कल तक, वे खुद संसद में खड़े होकर कहते थे कि वोट हटाने या जोड़ने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है, और इस अधिकार का गलत इस्तेमाल हो सकता है। आज, वे कह रहे हैं कि सरकार वोट हटा या जोड़ सकती है। एसआईआर प्रक्रिया चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, और चुनाव आयोग ही इसे कर रहा है।"

राघव चड्ढा ने आप पर साधा निशाना

बता दें कि राघव चड्ढा ने उन्होंने कहा इस बाबत आम आदमी पार्टी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आप अब बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट तक ले आई है। मैं पंजाब से राज्यसभा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है। फिर भी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में मेरा नाम "शिफ्टेड" दिखाया गया है।

राघव चड्ढा ने कहा...

अच्छी बात यह है कि ये सिर्फ वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट हैं, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। 'दावे और आपत्तियां' की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है, जो अभी चल रही है। फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी की जाएगी। मैं पहले से ही एसआईआर गाइडलाइंस के तहत दिए गए उपायों का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में हूं। यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं लगती। यह साफ तौर पर राजनीतिक बदले की भावना का मामला है।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता', SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें- खतरे में राघव चड्ढा की सांसदी? पंजाब SIR से नाम गायब, AAP ने बताई वजह तो MP ने गिनाए नियम