पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
पंजाब में दस दिन के साफ मौसम के बाद बदलाव की उम्मीद है। 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों ...और पढ़ें

पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? (फाइल फोटो)
HighLights
16 फरवरी तक पंजाब में मौसम रहेगा साफ
पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल से सटे जिलों में वर्षा
रूपनगर, फिरोजपुर में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में पिछले दस दिनों से साफ मौसम के बाद अब बदलाव आने वाला है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।
बीते 24 घंटे की बात करें तो शुक्रवार को रूपनगर व फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक था। चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना व मोहाली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.3 से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अमृतसर, होशियारपुर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों पर पड़ सकता है, जिससे बूंदाबांदी से लेकर हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।

