Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू चेहरे को हटाकर जट्ट सिख नेता को बनाया प्रधान, रंधावा ने भाजपा के फैसले पर उठाए सवाल

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:07 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने हिंदू चेहरे को हटाकर जट्ट सिख ने ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा।

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा।

    HighLights

    1. रंधावा ने केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर भाजपा को घेरा।

    2. "हिंदू चेहरे" को हटाकर जट्ट सिख नेता बनाने पर सवाल।

    3. सुनील जाखड़ से जुड़ा यह राजनीतिक बयान माना जा रहा।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा पर तीखा राजनीतिक तंज कसा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान रंधावा ने कहा कि उन्हें केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी है और वह उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल भी उठाए।

    रंधावा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक समय ऐसा था जब एक हिंदू नेता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया क्योंकि वह हिंदू हैं। अब वही नेता भाजपा में थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें हटाकर एक जट्ट सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। रंधावा ने कहा कि यह भाजपा का अपना फैसला है, लेकिन इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- भाजपा ने विधानसभा चुनावों का रोडमैप किया तैयार, 117 सीटों पर उतरने की तैयारी; मालवा से मिशन 2027 शुरू

    जाखड़ ने इसी मुद्दे पर छोड़ी थी कांग्रेस

    राजनीतिक हलकों में रंधावा के इस बयान को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कई मौकों पर यह मुद्दा उठाया था कि उन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान नहीं सौंपी गई थी। रंधावा ने इसी संदर्भ में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि उसने अपने हिंदू चेहरे को हटाकर जट्ट सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया।

    यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा के 'मिशन-2027' का शंखनाद, केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

    नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

    उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों अनुभवी नेता हैं और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं हैं, लेकिन भाजपा के इस फैसले ने उसके पुराने दावों और आरोपों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    खबरें और भी

    रंधावा का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रंधावा ने इस मुद्दे के जरिए भाजपा को उसके ही पुराने राजनीतिक तर्कों के आधार पर घेरने की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजपुर छावनी में बड़ा हादसा, प्रसिद्ध नैवेद्यम रेस्टोरेंट में भड़की भीषण आग; इलाके में मचा हड़कंप