विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में लंबे समय बाद Rapido का लाइसेंस बहाल, अब यात्रा के लिए कैब और बाइक टैक्सी कर सकेंगे बुक

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़ में लंबे समय बाद रैपिडो का एग्रीगेटर लाइसेंस बहाल कर दिया गया है। यात्री अब मोबाइल फोन पर कैब ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में रैपिडो की सेवाएं बहाल। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ में रैपिडो की सेवाएं बहाल। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सुविधाजनक और किफायती सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जताई।

  2. कंपनी ने शहर में एकमात्र वैध एग्रीगेटर होने का किया दावा।

  3. कंपनी किफायती परिवहन और रोजगार के अवसर जारी रखेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लंबे समय के बाद रैपिडो का एग्रीगेटर लाइसेंस बहाल कर दिया गया है। परिवहन सचिव ने कंपनी की अपील पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। इससे रैपिडो की सेवाएं जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है।

यात्रा के लिए मोबाइल फोन पर एक से कैब और बाइक टैक्सी बुक की जा सकेग। कंपनी का दावा है कि फिलहाल शहर में वैध एग्रीगेटर लाइसेंस रखने वाला वह एकमात्र प्लेटफाॅर्म है। कंपनी के अनुसार, राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के आदेश के खिलाफ उसने अपील दायर की थी।

परिवहन सचिव ने सभी पक्षों को सुनवाई का उचित अवसर देने के बाद कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया और लाइसेंस बहाल कर दिया। जून से अगस्त के बीच चंडीगढ़ में संचालित प्रमुख एग्रीगेटर प्लेटफाॅर्म के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।

रैपिडो का कहना है कि लाइसेंस बहाल होने से यात्रियों को किफायती परिवहन सेवाएं मिलती रहेंगी। साथ ही, प्लेटफार्म से जुड़े कैप्टन्स के रोजगार और कमाई के अवसर बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में Ola, Uber, Rapido और InDrive के एप होंगे ब्लॉक, यात्री मोबाइल फोन से बुक नहीं कर पाएंगे कैब

नियमों के पालन पर जोर

रैपिडो के संचालन निदेशक सुनील शाह ने फैसले का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी लागू नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी शहर की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन और संबंधित पक्षों के साथ काम करती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।