Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravikaran Singh Kahlon: अकाली दल का हाथ छोड़ BJP में शामिल हुए रवि करण काहलों, सुखबीर बादल पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 16 May 2024 01:54 PM (IST)

    पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। रवि करण काहलों (Ravikaran Singh Kahlon joins BJP) ने अकाली दल का हाथ छोड़ भाजपा से हाथ मिला लिया है। वहीं काहल ...और पढ़ें

    अकाली दल के नेता रवि करण काहलो भाजपा में शामिल
    अकाली दल के नेता रवि करण काहलो भाजपा में शामिल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अकाली दल के नेता रवि करण काहलों ((Ravikaran Singh Kahlon Joins BJP)) भाजपा में शामिल हो गए। रवि कारण कहलों ने सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाया की वह पार्टी नहीं बल्कि लिमिटेड कंपनी चला रहे है। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर पार्टी में रबड़ स्टैंप बन गए है। पार्टी बिक्रम मजीठिया चला रहे है।

    काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगा फायदा

    काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को गुरदासपुर लोक सभा सीट पर फायदा मिलेगा। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में काहलो कांग्रेस के सुखजिंदर रंधावा जोकि गुरदासपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार है, डेरा बाबा नानक सीट पर मात्र 234 वोटों से हारे थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में मजीठिया के गढ़ में AAP की सेंधमारी, 10 बार चुनाव जीतकर SAD पहले ही जमा चुकी है कदम