विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2024: परेड से पंजाब की झांकी हटी तो CM मान ने लिया बड़ा फैसला, राज्य सरकार ने एक नहीं; नौ झांकियां की तैयार

Published: Tue, 09 Jan 2024 11:06 AM (IST)

Republic Day 2024 केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा की ही तर्ज पर राज्य सरकार ने भावनात्मक कार्ड खेला है। ...और पढ़ें

Republic Day 2024 के लिए रिजेक्ट हुआ Punjab तो सीएम मान ने लिया बड़ा फैसला
Republic Day 2024 के लिए रिजेक्ट हुआ Punjab तो सीएम मान ने लिया बड़ा फैसला

HighLights

  1. गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने फैसला किया है
  2. लोकसभा चुनाव तक राज्य से संबंधित झांकियां पंजाब के हर गांव, गली मोहल्ले में घुमेगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा की ही तर्ज पर राज्य सरकार ने भावनात्मक कार्ड खेला है। केंद्र की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने फैसला किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक राज्य से संबंधित झांकियां पंजाब के हर गांव, गली मोहल्ले में घुमेगी। सरकार की ओर से नौ झांकियां तैयार करवाई जा रही है।

पीएम स्वनिधि समेत कई योजनाओं को बढ़ावा

झांकियां पंजाब से संबंधित है। ध्यान रहे कि केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पिछले लंबे समय से चल रही है। इस यात्रा में चल रहे वाहन लोगों को केंद्रीय योजनाओं से अवगत करवा रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है।

झांकी दस से पंद्रह मिनट तक रुकेगी

वहीं राज्य सरकार की ओर से जो झांकियां तैयार करवाई गई है उनमें पंजाब की झलक दिखेगी। इन में पंजाब की शहीद व कुर्बानियों की गाथा, नारी शक्ति, माई भागो की झांकी व राज्य के अमीर सभ्याचर से जुड़ी झांकी शामिल होगी। ही साथ ही राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे कामों का भी उल्लेख किया जाएगा। झांकियां उसी स्टाइल में चलेगी जिस तरह से गणतंत्र दिवस परेड में चलती है। इस दौरान हर जगह पर झांकी दस से पंद्रह मिनट तक रुकेगी।

रिजेक्ट कैटेगरी में राज्य की झांकी नहीं भेजेंगे

राज्य सरकार योजना बना रही है कि एक झांकी को दिल्ली स्थित पंजाब भवन में जाएगी। दिल्ली के विधायकों के इसे अपने अपने क्षेत्रों में ले जाने की छूट दी जाएगी। ध्यान रहे कि जब केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब की झांकियों को रद्द किया गया था तो रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिल्ली में होने वाले भारत पर्व में राज्य की झांकी भेजने की बात कहीं थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वह रिजेक्ट कैटेगरी में राज्य की झांकी नहीं भेजेंगे। वहीं पंजाब, दिल्ली में खुद पंजाब की झांकियां निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal: आज धनेटा में सरकारी डिग्री कॉलेज की नींव रखेंगे सीएम सुक्खू, इन परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

यह भी पढ़ें- Himachal: खुशखबरी! रिटायर्ड कर्मचारियों को सीएम सुक्खू का तोहफा, अब 500 नहीं 15 हजार प्रतिमाह मिला करेगी पेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।