'आपने कभी झुकना नहीं सिखाया...', गांधी जी को याद कर भावुक हुए राजा वड़िंग; राहुल गांधी का पोस्ट किया शेयर
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गांधी जयंती पर राहुल गांधी से ...और पढ़ें
-1790937589737_m.webp)
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा वड़िंग। फाइल फोटो
HighLights
इस्तीफा के बाद राहुल गांधी से मिले राजा वड़िंग।
गांधी जयंती पर राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुए भावुक।
इस्तीफा स्वेच्छा से दिया, किसी मलाल का जिक्र नहीं।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गांधी जयंती पर राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद वे बेहद भावुक हो गए। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है।
इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने राहुल गांधी का एक पोस्ट री-शेयर किया। उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा कि मैं राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी और मानवता के लिए एक अमिट संदेश छोड़ा।
गांधी जी का मानना था कि किसी राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता, करुणा और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान में निहित है। उनके सिद्धांत आज भी हमारे सार्वजनिक जीवन और समाज में अत्यंत प्रासंगिक हैं। इस दिन, आइए हम शांति, सद्भाव और सत्य के उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं, जिनका उन्होंने दृढ़तापूर्वक समर्थन किया।
किसी बात का मलाल नहीं, खुद दिया इस्तीफा
बता दें कि राजा वड़िंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकले वड़िंग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राहुल गांधी को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनसे इस्तीफा मांगा नहीं गया था, खुद दिया है। हमें किसी बात का मलाल नहीं है। अब हमें कुछ दिन आराम की जरूरत है।
क्या था राहुल गांधी का पोस्ट
गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सत्य, अहिंसा और निर्भीकता... ये बापू की सबसे बड़ी विरासत हैं। उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया। सत्य और अहिंसा के साथ दृढ़ रहना ही सच्ची शक्ति है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।
यह भी पढ़ें- 'कहने को अब कुछ नहीं...', इस्तीफे के बाद दिल्ली रवाना हुए राजा वड़िंग; शुक्रवार को राहुल गांधी से होगी मुलाकात
On the birth anniversary of Mahatma Gandhi Ji, I pay my respectful tributes to the Father of the Nation. His unwavering commitment to truth, non-violence and justice shaped India’s freedom struggle and left a lasting message for humanity.
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 2, 2026
Gandhi Ji believed that the strength of… https://t.co/uQL2uOajvG
