विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी युवक के नाम पर अमेरिका में बदलेगा कानून, घोड़ा-बग्गी पर लगेगी रोक; न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में आज होगी वोटिंग

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:28 PM (IST)

पंजाब के रोमांच महाजन की न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ी दुर्घटना में मौत के बाद, 22 अक्टूबर को 'रोमांच लॉ' पर मतदान ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में रोमांच महाजन की मौत के बाद नया कानून

  2. 22 अक्टूबर को घोड़ागाड़ी प्रतिबंध पर मतदान होगा

  3. जून 2028 तक चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध का प्रस्ताव

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट के 18 वर्षीय रोमांच महाजन की दर्दनाक मौत के बाद न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

रोमांच की याद में प्रस्तावित ‘रोमांच लॉ’ पर 22 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में मतदान होना है। इस कानून के तहत सेंट्रल पार्क सहित पूरे शहर में घोड़ों से चलने वाली गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का प्रस्ताव है। इसके लिए जून 2028 की समयसीमा तय की गई है।

romanchs

फोटो- रोमांच महाजन

17 जून को हुई थी मौत

रोमांच अपने परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क घूमने गए थे। 17 जून, 2026 को सेंट्रल पार्क में घोड़ागाड़ी की सवारी के दौरान अचानक घोड़ा बेकाबू होकर भागने लगा।

इसी दौरान रोमांच की मां प्रिया महाजन चलती गाड़ी से नीचे गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी चलती घोड़ागाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

doctors

राइडर लॉ से बना रोमांच लॉ

घोड़ागाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पहले ‘राइडर लॉ’ के नाम से विधेयक पर चर्चा हो रही थी। हादसे के बाद न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के सदस्य क्रिस्टोफर मार्टे ने इसका नाम बदलकर ‘रोमांच लॉ’ कर दिया।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य घोड़ागाड़ियों से जुड़े हादसों को रोकना और शहर में इस तरह की सवारी को समाप्त करना है। प्रस्ताव के अनुसार, जून 2028 तक घोड़ागाड़ियों को शहर से हटाने का लक्ष्य है।romanch_mahajan (1)

मेयर जोहरान ममदानी और सिटी काउंसिल की स्पीकर जूली मेनन ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। हालांकि, घोड़ागाड़ी चालकों की यूनियन इसका विरोध कर रही है।

यूनियन ने प्रस्तावित प्रतिबंध को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। ऐसे में मतदान के बाद कानून को लागू करने की प्रक्रिया और उसके विरोध पर भी नजर रहेगी।

प्रशासन पर 880 करोड़ रुपये के मुआवजे का मुकदमा

रोमांच के परिवार ने अगस्त 2026 में न्यूयॉर्क शहर के प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ 10.5 करोड़ डॉलर (करीब 880 करोड़ रुपये) के मुआवजे का मुकदमा दायर किया था।

परिवार का आरोप है कि सेंट्रल पार्क में जमीन पर मौजूद आवारा विद्युत प्रवाह (स्ट्रे वोल्टेज) के कारण घोड़ा घबरा गया और बेकाबू होकर भागने लगा। परिवार का दावा है कि प्रशासन को इस खतरे की पहले से जानकारी थी, लेकिन इसे दूर करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए।

romanch_mahajan_news

रोमांच के नाम पर प्रस्तावित कानून पर होने वाला मतदान इस हादसे के बाद शुरू हुई मुहिम का अहम पड़ाव माना जा रहा है। यदि विधेयक पारित होता है, तो न्यूयॉर्क में वर्षों से चली आ रही घोड़ागाड़ी की सवारी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, कानून का अंतिम स्वरूप और इसे लागू करने की प्रक्रिया मतदान के बाद स्पष्ट होगी।

अमेरिका में परिवार के साथ घूमने आए थे रोमांच

रोमांच ने हाल ही में अपनी स शिक्षा पूरी की थी और वे परिवार के साथ अमेरिका घूमने गए थे। हादसे के बाद रोमांच के पिता दीपक महाजन और परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व व्यक्तिगत रूप से न्यूयॉर्क सिटी हॉल की बैठकों में हिस्सा लिया और कड़ा कानून बनाकर इस परंपरा को खत्म करने की गुहार लगाई ताकि किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।