पंजाब में अकाली दल की जनरल काउंसिल की सेकंड लिस्ट जारी, सुखबीर बादल ने की 7 जिलों के सदस्यों की घोषणा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सात जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों की दूसरी सूची जारी की है।

सुखबीर बादल ने जारी की शिरोमणि अकाली दल के जनरल काउंसिल सदस्यों की दूसरी सूची।
HighLights
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दूसरी सूची जारी की।
सात जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों के नाम घोषित किए गए।
पार्टी ने मेहनती नेताओं को संगठन में सम्मान दिया।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देते हुए जनरल काउंसिल सदस्यों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें सात जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों की घोषणा की गई है।
पार्टी ने कहा है कि संगठन में लंबे समय से मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनका बनता सम्मान दिया गया है। बाकी जिलों के सदस्यों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। पार्टी मुख्यालय से जारी जानकारी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि बुधवार को सात जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों की दूसरी सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि शेष सदस्यों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
फिरोजपुर: फिरोजपुर शहरी से रछपाल सिंह खाई फेमेकी, पुष्पिंदर नंदा, मेजर सिंह गुलामी वाला और बलिहार सिंह फिरोजपुर को जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजपुर देहाती से सतपाल सिंह तलवंडी भाई, दर्शन सिंह शेरखां, भूपिंदर सिंह फरीदेवाला, चमकौर सिंह टिब्बी कलां और रशपाल सिंह करमूवाला शामिल हैं। गुरुहरसहाय से अशोक कुमार सैदेके मोहन, सतनाम सिंह गुद्दड़ पंजगराई, पवन दुग्गल खुंदड़ उताड़ और बलजीत सिंह मिर्जा लखोके तथा जीरा से लखबीर सिंह किली गुद्दा, सुखविंदर सिंह जौड़ा, हरप्रीत सिंह गोगोआणी और शमशेर सिंह मनसूरवाल को सदस्य बनाया गया है।
फाजिल्का: जलालाबाद से बलतेज सिंह, गुरलाल सिंह, सुखदेव सिंह, सुखपालवीर सिंह, हरमीत सिंह और कश्मीर सिंह को शामिल किया गया है। बल्लुआना से विजय बिश्नोई, अनिल गोयल, प्रकाश भादू और रजिंदर सिंह बराड़, अबोहर से रविदीप सिंह अड़िची, रजिंदरपाल सिंह बराड़, अजय बिश्नोई और कश्मीर लाल शामा तथा फाजिल्का से बलबीर सिंह, देस राज, तेजवंत सिंह और मलकीत सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
लुधियाना: जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नेताओं को जनरल काउंसिल में जगह दी गई है। इनमें गिल से इकबाल सिंह, भूपिंदर सिंह, सुभिंदर सिंह और सुरिंदरपाल सिंह; दाखा से जगदीश सिंह, स्वर्ण सिंह, लखविंदर सिंह और गुरदीप सिंह; जगराओं से दीदार सिंह, शिवराज सिंह, सरप्रीत सिंह, रणधीर सिंह और मलदीप सिंह शामिल हैं। आत्मनगर, पायल, रायकोट, लुधियाना दक्षिणी, सेंट्रल, पश्चिमी, उत्तरी, पूर्वी, खन्ना और समराला से भी पार्टी नेताओं को जनरल काउंसिल में शामिल किया गया है।
मोगा: बाघापुराना से जगमोहन सिंह, जतिंदर सिंह बिट्टू, कुलदीप सिंह, हरमेल सिंह और अमरजीत सिंह; मोगा से कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह, सुलखण सिंह और बूटा सिंह; निहाल सिंह वाला से सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, सुखमंदर सिंह, जगदेव सिंह और गुरमेल सिंह तथा धर्मकोट से सचिव सिंह, जोगिंदर सिंह, भगवान सिंह और सुखविंदर सिंह को सदस्य बनाया गया है।
मानसा: मानसा से आत्मजीत सिंह काला, अंग्रेज सिंह, बलराज सिंह और अमरीक सिंह; सरदूलगढ़ से बलदेव सिंह, जगदीप सिंह ढिल्लों, निर्मल सिंह और जगजीत सिंह तथा बुढलाडा से जोगा सिंह, दलवीर सिंह, गुरचरण सिंह और गुरदीप सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
मोहाली: मोहाली से गुरचरण सिंह ननड़ा, नवजोत सिंह जोती, बलविंदर सिंह धारणी, बहादुर सिंह गिल और बलजिंदर सिंह बेदी; खरड़ से गुरध्यान सिंह, मान सिंह सैनी, राणा संदीप कुमार, मनमोहन सिंह मावी और मनजीत सिंह तथा डेराबस्सी से सुखविंदर सिंह, मंगत राम, बहादुर सिंह और निर्मल सिंह कंबोज को शामिल किया गया है।
मलेरकोटला: मलेरकोटला से आजाद सिद्दीकी, सैयद अहमद खान, मोहम्मद अख्तर और जत्थेदार तरसेम सिंह भूदान तथा अमरगढ़ से सुखजीवन सिंह, बीर सिंह और जरनैल सिंह को जनरल काउंसिल सदस्य बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- खतरे में राघव चड्ढा की सांसदी? पंजाब SIR से नाम गायब, AAP ने बताई वजह तो MP ने गिनाए नियम
