विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद में रमेश बिधूड़ी की गालियों पर सियासी बवाल, शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बताया बेहद 'शर्मनाक'

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 23 Sep 2023 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2023 05:39 PM (IST)

Ramesh Bidhuri Video लोकसभा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर शिरोमणि अकाली दल की नेता ...और पढ़ें

शिअद नेता हरसिमरत कौर ने रमेश बिधूड़ी के बयान को बताया निंदनीय (फाइल फोटो)।
शिअद नेता हरसिमरत कौर ने रमेश बिधूड़ी के बयान को बताया निंदनीय (फाइल फोटो)।

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में बसपा सांसद दानिश अली को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने कड़ी निंदा की। उन्होंने इस टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस सरकार में देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति क्या है। उन्होंने एक्स पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए उसे शर्मनाक बताया है।

शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने की निंदा

संसद में चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा करते हुए रमेश बिधूड़ी ने अपने भाषण में कहा कि पीएम को क्रेडिट देना ही होगा क्योकि उन्होंने काम किया है। इस बीच सांसद दानिश की आवाज सुनकर बिधूड़ी भड़क गए और उन्होंने संसद में बसपा सांसद दानिश अली को कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इसकों लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वरिष्ठ नेता और बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कड़ी निंदा की।

ये भी पढ़ें: 

अल्पसंख्यक समुदाय के सांसद को किया गया टाइपकास्ट: हरसिमरत कौर

शिअद की वरिष्ठ नेता और बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर ने एक्स (ट्वीटर) पर लिखा कि 'बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक, यदि देश की राजधानी के एक भाजपा सांसद और सत्ता पक्ष में उनके सहयोगी हंसते हैं, अल्पसंख्यक समुदाय के एक निर्वाचित सांसद को संसद के अंदर टाइपकास्ट किया जाता है, गाली दी जाती है और आतंकवादी कहा जाता है, जबकि लोकसभा अध्यक्ष बिना किसी निंदा के उसे गाली देने की अनुमति देते हैं, यह इस सरकार के तहत देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है!'

रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी

इसके साथ ही लोकसभा सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर सांसद रमेश बिधूड़ी की हर कोई निंदा कर रहा है। बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं, दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भी लिखी है।

ये भी पढ़ें: Punjab: विदेशों में फर्जी तरीके से गए अपराधियों पर NIA कसेगी शिकंजा, गैंगस्टर्स और आतंकियों की मांगी सूची