Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: किसानों के आह्वान पर आज रहेगा भारत बंद, मुख्य सड़कों पर रहेगा चक्का जाम; गाइडलाइन जारी

    By Rohit Kumar Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 16 Feb 2024 06:15 AM (GMT+05:30)

    किसानों के दिल्ली चलो मार्च के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। मोर्चे के अनुसार किसान दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे ...और पढ़ें

    किसानों के आह्वान पर आज रहेगा भारत बंद
    किसानों के आह्वान पर आज रहेगा भारत बंद

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को सुबह छह से शाम चार बजे तक भारत ग्रामीण बंद को लेकर गाइडलाइन जारी है। इस दौरान गांवों में सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा कार्यों, ग्रामीण कार्य बंद रहने की घोषणा की गई है। यही नहीं, सब्जियों, अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद निलंबित रहेगी।

    बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा

    मोर्चे के अनुसार किसान दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के दौरान चक्का जाम, रास्ता रोको आंदोलन में शामिल होंगे। इसी तरह घोषणा की गई कि बंद के दौरान एंबुलेंस, मृत्यु, विवाह, चिकित्सा दुकानें, समाचार पत्र आपूर्ति, बोर्ड परीक्षा, यात्रियों के हवाई अड्डे जान समेत आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

    मोर्चा ने गांव की सभी दुकानें, अनाज मंडियां, सब्जी मंडियां, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान और निजी क्षेत्र के उद्यमों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है। एसकेएम ने अन्य किसान संगठनों और किसानों से इस भारत बंद में शामिल होने का अनुरोध किया है।

    ये हैं किसानों की मांगें

    दरअसल, किसान जिन मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान कर रहे हैं, उनमें किसानों के लिए पेंशन, फसलों के लिए एमएसपी, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और श्रम कानूनों में संशोधन को वापस लेने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इसी वजह से भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीं, पीएसयू का निजीकरण नहीं करना, कार्यबल का अनुबंधीकरण नहीं करना, रोजगार की गारंटी देना आदि किसानों की मांग में शामिल हैं।

    खबरें और भी