स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पंजाब के कई शहर अव्वल, देशभर में सातवें स्थान पर रहा चंडीगढ़; कौन से रैंक पर रही आपकी सिटी?
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में पंजाब के शहरों ने अपनी स्थिति दर्ज कराई है, जिसमें चंडीगढ़ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में देशभर में सातवां स्थान हासिल किया।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पंजाब के कई शहर अव्वल। एआई की मदद से फोटो बनाई गई है
HighLights
चंडीगढ़ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सातवां स्थान प्राप्त किया।
पंजाब के कई शहरों ने विभिन्न श्रेणियों में जगह बनाई।
अमृतसर और जालंधर के वार्डों को भी पुरस्कार मिले।
आशीष तिवारी, जालंधर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में पंजाब के शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी स्थिति दर्ज कराई है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चंडीगढ़ ने 187 अंक के साथ देशभर में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, अमृतसर 163 अंक के साथ 25वें और लुधियाना 151.2 अंक के साथ 33वें स्थान पर रहा।
तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पटियाला ने 165 अंक हासिल कर 25वां स्थान पाया, जबकि जालंधर 124 अंक के साथ 37वें स्थान पर रहा। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पंजाब से नया नंगल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शहर रहा। उसने 179 अंक के साथ 19वां स्थान हासिल किया। खन्ना 163.7 अंक के साथ 28वें, पठानकोट 155 अंक के साथ 32वें और डेराबस्सी 110 अंक के साथ 37वें स्थान पर रहा।
वार्ड स्तर पर भी पंजाब की उपलब्धि
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में वार्ड स्तर पर भी पंजाब के शहरों ने पुरस्कार हासिल किए हैं। 10 हजार से 30 हजार आबादी वाले वार्डों की श्रेणी में अमृतसर का वार्ड नंबर 50 और जालंधर का वार्ड नंबर 32 विजेता रहा। वहीं 10 हजार से कम आबादी वाले वार्डों की श्रेणी में पटियाला का वार्ड नंबर 50 विजेता बना।
