Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने-चांदी में भारी गिरावट, ग्लोबल मार्केट के दबाव से एक हफ्ते में लुढ़के दाम; निवेशकों की बढ़ी धड़कनें

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और बिकवाली के दबाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में एक सप्ताह में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता ब ...और पढ़ें

    ग्लोबल मार्केट के दबाव से एक हफ्ते में लुढ़के दाम (प्रतीकात्मक फोटो)

    ग्लोबल मार्केट के दबाव से एक हफ्ते में लुढ़के दाम (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 10,300 रुपये सस्ता हुआ।

    2. चांदी की कीमतों में भी प्रति 10 ग्राम 32 रुपये की कमी आई।

    3. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती मुख्य कारण।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बिकवाली के दबाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी लगातार सस्ती हुई है।

    स्थानीय सर्राफा बाजार के अनुसार 18 जून को 24 कैरेट सोना 1,54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो 25 जून को घटकर 1,44,300 रुपये रह गया। इस प्रकार एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसी अवधि में 22 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये से घटकर 1,32,700 रुपये पर आ गया, यानी इसमें 9,500 रुपये की कमी आई।

    18 कैरेट सोना 1,17,900 रुपये से घटकर 1,10,000 रुपये और 14 कैरेट सोना 93,100 रुपये से घटकर 86,800 रुपये पर पहुंच गया। सोने की गिन्नी के दाम भी 1,17,800 रुपये से घटकर 1,10,000 रुपये रह गए।

    चांदी में भी लगातार नरमी देखने को मिली। 18 जून को चांदी 255 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 25 जून को घटकर 223 रुपये रह गई। यानी एक सप्ताह में चांदी 32 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई। वहीं चांदी का सिक्का 2,900 रुपये से घटकर 2,600 रुपये पर पहुंच गया।

    सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। हालांकि शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

    खबरें और भी