Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidhu Moosewala New Song: मौत से पहले कई गाने रिकार्ड कर गए थे मूसेवाला, नए गानों को खूब पसंद कर रहे युवा

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 11:45 AM (IST)

    Sidhu Moosewala New Song पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग उनकी मौत के बाद से लगातार बढ़ रही है। यू-ट्यूब पर मूसेवाला के फैंस उनके गानों को ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग उनकी मौत के बाद भी बढ़ रही है।
    सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग उनकी मौत के बाद भी बढ़ रही है।

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala New Song: पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Murder) का 29 मई को उनके गांव में ही गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। भले ही अब सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह अपनी आवाज के जरिए चाहने वालों के बीच जिंदा हैं।

    ऐसे में आज सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का नया गाना रिलीज हुआ है। मूसेवाला के नए गाने का शीर्षक वार (Vaar) है, जिसे यू-ट्यूब (YouTube) पर रिलीज किया गया है। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना वार उनके ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गाने को सिद्धू के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक घंटे के भीतर ही गाने को 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

    उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद उनका यह दूसरा गाना है। इससे पहले सिद्धू का एसवाईएल (SYL Song) गाना रिलीज किया गया था। हालांकि एसवाईएल गाने पर केंद्र सरकार की तरफ से रोक लगा दी गई थी। क्योंकि SYL गाना सतलुज यमुना लिंक पर बनाया गया था। एसवाईएल पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के बीच बड़ा मुद्दा है, इस वजह से इस गाने को यू-ट्यूब से हटा दिया गया था।

    मौत से पहले गाने किए थे रिकार्ड

    28 साल के पंजाब के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही अब इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनके गीतों को सुनकर उन्हें याद करते हैं। वहीं सिद्धू ने अपनी मौत से पहले कुछ गाने रिकार्ड भी किए थे, जो अब रिलीज किए जा रहे हैं। उनके फैंस का यह भी कहना है कि सिद्धू ने करीब 30 से 40 गीत मौत से पहले ही रिकार्ड कर दिए थे।  

    खबरें और भी

    लारेंस गैंग ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या की गई थी। उनके मर्डर की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली थी। पंजाब के मानसा के गांव जवाहर के पास शूटरों ने सिद्धू पर ताबड़तोड़ गोलियां बराई थी। दो कारों में सवार बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 35 से 40  राउंड फायर किए थे। उस समय सिद्धू मूसेवाला अपनी थार पर सवार थे। बदमाशों ने उनपर दनादन फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया था।