यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: दिल्ली में लड़कियों की मदद करने पर सिख छात्र पर हमला, शिरोमणि अकाली दल ने उठाए सवाल
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी कॉलेज के एक सिख युवक पवित्र सिंह को लड़कियों की मदद करना भारी पड़ गया। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी कॉलेज के एक सिख युवक पवित्र सिंह को लड़कियों की मदद करना भारी पड़ गया। कॉलेज के बाहर के गुंडों ने बुरी तरह उनकी पिटाई कर दी। उसकी पगड़ी को जानबूझकर हटा दिया गया। उनका बहुत अपमान किया गया। उन्हें कहा गया कि दिखाओ राजधानी दिल्ली में सिखों का क्या हाल है।
इस घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष को जवाब देना चाहिए कि उनके अधीन कॉलेजों में सिखों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? दिल्ली समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका घटना स्थल पर क्यों नहीं पहुंचे।
ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮੈਨਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਪਵਿੱਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਮੱਦਦ ਕਰਨ 'ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਆਏ ਗੁੰਡਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਿਆ ਗਿਆ, ਇਸਦੀ ਦਸਤਾਰ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਉਤਾਰੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਇਹ ਹਾਲਾਤ ਦਰਸਾਉਂਦੇ ਹਨ ਕਿ ਰਾਜਧਾਨੀ… pic.twitter.com/xbd4MXH2o9
— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) September 23, 2024
कॉलेज के बाहर से आए गुंडों को गुंडागर्दी करने की इजाजत किसने दी? शिरोमणि अकाली दल की मांग है कि पवित्र सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।