Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AAP सांसद संदीप पाठक के बयान पर सियासत तेज, शिअद ने CM को घेरा; कहा- मुख्यमंत्री SYL विवाद पर रुख करें स्पष्ट

    By Inderpreet Singh Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 08:45 AM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की हरियाणा के लिए एसवाईएल (SYL Dispute) पानी की मांग पर अपना रुख स्पष्ट ...और पढ़ें

    AAP सांसद संदीप पाठक के बयान पर शिअद ने CM को घेरा (फाइल फोटो)
    AAP सांसद संदीप पाठक के बयान पर शिअद ने CM को घेरा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. AAP सांसद संदीप पाठक के बयान पर शिअद ने कई सवाल खड़े किए।
    2. शिअद ने कहा कि सीएम को हरियाणा इकाई के साथ बहस करनी चाहिए।
    3. उन्होंने कहा कि सीएम अवैध सेशन बुला रहे हैं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Politics News: शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की हरियाणा के लिए एसवाईएल (SYL Dispute) पानी की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

    संदीप पाठक के बयान पर शिअद ने सीएम मान को घेरा 

    शिअद ने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाब के विपक्षी पार्टियों से बहस करने से पहले अपनी हरियाणा इकाई के साथ बहस करनी चाहिए। अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब आप की हरियाणा इकाई ने इस तरह की बयानबाजी की हो। इससे पहले आप के नेता ने तो पंजाब की सरकारी कोठी में बैठ कर पंजाब एसवाईएल बनाने का मुद्दा उठाया था।

    'संदीप पाठक के बयान पर साधे हैं चुप्पी'

    शिअद नेता ने कहा कि तब भी आप नेता चुप थे और अब संदीप पाठक के बयान पर भी चुप्पी धारण किए हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए संदीप पाठक ने हरियाणा के लिए एसवाईएल से पानी की मांग कैसे की और इस पर वह चुप क्यों है।

    'SYL विवाद पर नौटंकी कर रहे सीएम मान'

    अकाली नेता ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एसवाईएल पर बहस की नौटंकी कर रहे हैं और साथ ही इस मुद्दे पर विधानसभा का अवैध सैशन बुला रहे हैं, जिसका कोई सकारात्मक पणिाम नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- 'एक बूंद भी नहीं देंगे...' पंजाब-हरियाणा में नहर को लेकर लड़ाई, जानिए क्या है दशकों पुराना अनसुलझा SYL विवाद

    संदीप पाठक ने क्या दिया था बयान? 

    दरअसल, आप सांसद संदीप पाठक ने एसवाईएल मुद्दे पर पार्टी के विपरीत अपना रुख रखा था। उन्होंने कहा था कि यह देखना केंद्र की जिम्मेदारी है कि सभी राज्यों को उनके हक का पानी मिले। संदीप ने SYL विवाद पर  कहा कि जो हरियाणा का हक है, वो हरियाणा को मिलना चाहिए और जो पंजाब का हक है वो पंजाब को मिलना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया और अब शिअद ने सीएम से रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SYL विवाद: 'पहले जाकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वालों को मनाएं', जाखड़ के पैनल बिठाने के सुझाव पर सीएम मान का पलटवार