विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल चंडीगढ़ कोर्ट में पेश, कोटकपूरा गोलीकांड में लगाई हाजिरी

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:02 PM (IST)

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल 11 साल पुराने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। यह ...और पढ़ें

चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।

चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।

HighLights

  1. सुखबीर बादल कोटकपूरा गोलीकांड में चंडीगढ़ कोर्ट में पेश।

  2. मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थानांतरित।

  3. 2015 में बरगाड़ी बेअदबी के विरोध में हुई थी घटना।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 11 साल पुराने बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड में वीरवार को पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला चंडीगढ़ में ट्रांसफर हुआ है।

अभी हाल ही में सुखबीर बादल अदालत से मंजूरी लेकर विदेश गए थे। वापस आकर उन्होंने अदालत में पेश होकर अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान उनके वकील राजेश कुमार राय भी मौजूद थे।

14 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट जिले के बरगाड़ी बेअदबी कांड के विरोध में कोटकपूरा और बहिबल कलां में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी थी।

इस फायरिंग में बहिबल कलां में सरावां गांव के गुरजीत सिंह और नियामीवाला गांव के कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में कई लोग घायल हुए थे।

मुख्यमंत्री से डीजीपी तक थे आरोपित

एडीजीपी एलके यादव की एसआईटी ने फरवरी 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और छह पुलिस अधिकारियों समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ कोटकपूरा गोलीकांड मामले में चालान पेश किया था। इस मामले में डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का भी नाम था। प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उनके खिलाफ केस बंद कर दिया गया था।