विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरछे की सेवा व बर्तन साफ और कीर्तन श्रवण, धार्मिक सजा निभाने फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सुखबीर बादल, ऐसी रही सुरक्षा व्यवस्था

Published: Sat, 07 Dec 2024 02:38 PM (IST)

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा के क्रम में गुरुद्वारा ...और पढ़ें

Punjab News: सुखबीर बादल ने गुरुद्वारे में की सेवा।
Punjab News: सुखबीर बादल ने गुरुद्वारे में की सेवा।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा के क्रम में शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। सुखबीर बादल के अलावा बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर धार्मिक सजा निभाई।

सुखबीर बादल सुबह करीब साढे आठ बजे गुरुद्वारा परिसर पहुंचे और पहले एक घंटा बरछे की सेवा निभाई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में ही बैठ कर एक घंटा कीर्तन श्रवण किया। करीब पौने ग्यारह बजे वह लंगर हॉल पहुंचे और बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।

इस दौरान बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह, बलविंदर सिंह भूंदड़, गुरप्रीत राजू खन्ना, यूथ अकाली दल के कौमी प्रधान सर्बजीत सिंह झिंझर, दरबारा सिंह गुरु, जगदीप सिंह चीमा, जिला शहरी प्रधान शरणजीत सिंह, जिला देहाती प्रधान मनमोहन सिंह मकारोपुर भी सुखबीर बादल के साथ थे। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल भी पहुंची। सभी ने बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।

इस सुरक्षा घेरे में रहे सुखबीर बादल

बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। सुखबीर बादल की सुरक्षा में पहली सिक्योरिटी लेयर जेड प्लस सुरक्षा की थी, उसके बाद सादे कपड़ों में पंजाब पुलिस के जवान तैनात थे, तीसरी लेयर में पार्टी वर्कर मुस्तैद थे।

इसके आगे भी पंजाब पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे। गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। गुरुद्वारा साहिब में आने जाने वाले एंट्री प्वांइट पर मैटल डिटेक्टर लगाये गये थे। एसपी डी राकेश यादव, डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखनाज सिंह, डीएसपी बस्सी पठाना मोहित सिंगला ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।

'कैसे आएगा सच सामने?'

गुरुद्वारा साहिब से रवाना होते हुए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि आज दोपहर साढे तीन बजे वह चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मिलीभगत के सबूत पेश करेंगे।

वहीं, डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर न्यायिक जांच की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच होनी चाहिये अगर वही जांच करेंगे तो सच कैसे सामने आयेगा।

शम्भू बार्डर पर किसानों पर किये गये बल प्रयोग को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को रोक कर संवैधानिक अधिकारों का दबाया जा रहा है। मजीठिया और चीमा ने नरायण सिंह चौड़ा को सम्मानित किये जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा।

बिट्टू पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा भुगत चुके दोषियों को रिहा करने की मांग उठाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।