27 और 28 को सुखना लेक एयर शो, कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंध, दर्शकों के लिए शटल बस व्यवस्था
चंडीगढ़ के सुखना लेक पर 27 और 28 मार्च को एयर शो आयोजित होगा। इसके मद्देनजर, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू र ...और पढ़ें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
HighLights
सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध।
निर्धारित समय के दौरान पैदल आवाजाही भी रहेंगी बंद।
आपातकालीन सेवा वाले वाहनों के लिए रहेगी छूट।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 27 और 28 मार्च को सुखना लेक पर एयर शो होगा। सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
दोनों दिन सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक सुखना लेक के आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। हालांकि, दर्शकों की सुविधा के लिए शटल बस सुविधा रहेगी। निर्धारित पिकअप प्वाॅइंट्स तक पहुंचकर शटल बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
इसके अलावा, निर्धारित समय के दौरान पैदल आवाजाही पर भी कुछ स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा। सुखना लेक पर सभी प्रकार की मनोरंजन गतिविधियां भी इन दोनों दिनों में बंद रहेंगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपातकालीन सेवाओं और चिकित्सा जरूरतों वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।
इन मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंध
• आईटी बैरिकेड चौक (सेक्टर 1/3/4) से हीरा सिंह चौंक (सेक्टर 5/6/7/8)
• न्यू बैरिकेड चौंक (सेक्टर 3/4/9/10) से विज्ञान पथ की ओर
• सेक्टर-8 लाइट प्वाॅइंट से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब होते हुए हीरा सिंह चौक तक
शटल बस के लिए ये रहेंगे प्रमुख पिकअप प्वाॅइंट्स
• रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरा
• दशहरा ग्राउंड, पीओ हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा
• सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड
• सेक्टर-25 रैली ग्राउंड
• सेक्टर-34 मेला ग्राउंड (शाम मॉल के सामने)
• काला ग्राम, मनीमाजरा के पास पार्किंग क्षेत्र
• आईटी पार्क के पास पार्किंग एरिया