Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: 'पंजाब सरकार हर दिन ले रही 100 करोड़ का कर्ज, कहां जा रहा इतना पैसा'; भगवंत मान पर बरसे सुनील जाखड़

    By Kailash Nath Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 05:48 PM (IST)

    पंजाब बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया है। जाखड़ ने मान सरकार पर फिजूल खर्ची करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि ...और पढ़ें

    सुनील जाखड़ ने भगवंत मान पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
    सुनील जाखड़ ने भगवंत मान पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुनील जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान सरकार सिर्फ फिजूल खर्ची कर रही है।
    2. जाखड़ ने 50,000 करोड़ के कर्ज का हिसाब मांगने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया।
    3. जाखड़ ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाया है।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Sunil Jakhar On CM Bhagwant Mann भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार की हैरान कर देने वाली फिजूल खर्ची की आलोचना करते हुए कहा कि इससे राज्य वित्तीय आपदा के कगार पर पहुंच गया है। मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद सिर्फ डेढ़ साल में 50,000 करोड़ से अधिक का कर्जा चढ़ गया है। अप्रैल से इस साल जुलाई के अंत तक सिर्फ पिछले 4 महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार 11,718 करोड़ से ज्यादा का कर्जा ले चुकी है।

    जाखड़ ने अपने फेसबुक लाइव में अपने डर को रेखांकित करते हुए कहा कि अगर वर्तमान सरकार ने कर्जा लेने की आदत को न रोका तो पंजाब पर 5 साल के कार्यकाल के दौरान 1.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होगा। राज्य के अस्तित्व में आने के बाद से अभी तक 2.82 लाख करोड़ का कर्ज है। जबकि आप सरकार पांच सालों में ही 1.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज ले लेगी।

    '10,818 करोड़ रुपये फिजूल खर्ची में उड़ाए गए...'

    प्रधान महालेखाकार के कार्यालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इस 11,718 करोड़ में से केवल 900 करोड़ रुपए ही रचनात्मक कार्य में खर्च किए गए हैं। जबकि 10,818 करोड़ रुपये फिजूल खर्ची में उड़ाए गए हैं। आप सरकार पंजाब के लोगों का पैसा अपने प्रचार पर खर्च कर रही है।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका, पंजाब में 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए कैश बरामद; 2 गिरफ्तार

    जाखड़ ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पंजाब के लोगों को इस गंभीर विषय से अवगत करवाया। जाखड़ ने कहा, "अब पंजाब के लोगों ने भी मान सरकार से सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि पैसा कहां है, मान साहब?"

    खबरें और भी

    'पंजाबियों को झूठ बोलकर बेवकूफ बनाया'

    सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने पंजाबियों को झूठ बोलकर बेवकूफ बनाया है। जाखड़ ने पूछा कि रेत खदानों की पारदर्शी नीलामी और शराब की बिक्री से उत्पन्न होने वाला 40,000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व कहां है, जिसके बारे में केजरीवाल विधानसभा चुनावों के दौरान दावा किया करते थे। जाखड़ ने चुटकी ली, "मुख्यमंत्री कहते हैं सरकार के पास फंड की कमी नहीं तो फिर प्रति दिन 100 करोड़ रुपये का कर्ज क्यों लिया जा रहा है?"

    जाखड़ ने कहा कि यह सरकार लंबित आरडीएफ पर शोर मचाती है। लेकिन लोगों को यह बताने में विफल रहती है कि 7000 करोड़ से अधिक केंद्रीय धन पहले ही प्रदान किया जा चुका है। जिसमें से केवल 3000 करोड़ का उपयोग किया गया है।

    ये भी पढ़ें- 'भारत-चीन सीमा पर BRO ने तेज की निर्माण गतिविधियां', चंडीगढ़ में बोले सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक राजीव चौधरी