Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhayanidhi के बहाने अंबिका सोनी पर सुनील जाखड़ का निशाना, बोले- दोनों के विचार धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ

    By Kailash Nath Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 10:23 PM (IST)

    एमके स्टानिल के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। देश भर में उदयनिधि के बयान की निंदा हो रही है। बीजेपी भी ...और पढ़ें

    उदयनिधि के बहाने अंबिका सोनी पर सुनील जाखड़ का निशाना। (फाइल फोटो)
    उदयनिधि के बहाने अंबिका सोनी पर सुनील जाखड़ का निशाना। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने उदयनिधि और अंबिका सोनी पर निशाना साधा है।
    2. सुनील जाखड़ ने कहा है कि दोनों नेताओं के विचार धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं।
    3. उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिया बयान पर बवाल मचा हुआ है।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Sunil Jakhar On Ambika Soni And Udhayanidhi Stalin भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म के विरोध में की गई अमर्यादित टिप्पणी के जरिए कांग्रेस की नेत्री अंबिका सोनी पर निशाना साधा है। जाखड़ ने कहा कि चाहे उदयनिधि हो या सोनी दोनों के विचार समान रूप से घृणित हैं और हमारे राष्ट्र की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है।

    यह पहला मौका नहीं है जब जाखड़ ने धर्मनिरपेक्षता को लेकर अंबिका सोनी पर निशाना साधा हो। बता दें कि उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। इस बयान के बाद देश भर में इसकी निंदा हो रही है। इस बयान को लेकर पूरे विपक्षी गठबंधन पर भाजपा आक्रामक है। दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन को हिंदू विरोधी करार दिया था।

    अंबिका सोनी ने क्या कहा था?

    वहीं, जाखड़ ने उदयनिधि के जरिये अंबिका सोनी को भी आड़े हाथों लिया। क्योंकि 2021 में जब सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस ने मन बना लिया था तब अंबिका सोनी ने कहा था कि पंजाब में पगड़ी के बगैर किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है। अंबिका सोनी ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर यह बात कही थी।

    जाखड़ ने कर दिया था राजनीतिक संन्यास का ऐलान

    अंबिका सोनी की इस टिप्पणी के बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई थी और कांग्रेस ने जाखड़ के स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। यही कारण रहा जिसके कारण जाखड़ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली। तब से लेकर जाखड़ लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    खबरें और भी