यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SYL Canal Dispute: सुखबीर बादल ने लगाए आरोप, कहा- वकील से जानबूझकर दिलाए गए गलत बयान
SYL Canal Dispute सुखबीर बादल ने कहा है कि वकील से जानबूझकर एसवाईएल के मुद्दे पर गलत बयान दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने राज्य ...और पढ़ें

HighLights
- वकील से जानबूझकर SYL के मुद्दे पर गलत बयान दिलवाया गया- सुखबीर बादल
- सरकार ने राज्य पर चढ़ाया 50 करोड़ का कर्ज।
- बादल ने कहा- आप विधायकों ने नशा तस्करों से की सांठगांठ।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। SYL Canal Dispute: पंजाब में एसवाईएल का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। इसको लेकर सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने कहा है कि वकील से जानबूझकर एसवाईएल के मुद्दे पर गलत बयान दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार ने राज्य पर 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया है। ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि अगले सालों में कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।
AAP विधायकों ने की नशा तस्करों से सांठगांठ
उन्होंने भगवंत मान पर आरोप लगाया कि आप विधायकों ने नशा तस्करों से सांठगांठ कर ली है, जिससे नशे का प्रसार बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों पर चिट्टा सरेआम बिक रहा है। केंद्र की एक एजेंसी को छापेमारी में चिट्टे की बिक्री के तथ्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था काफी खराब हो गयी है। गैंगस्टर जेलों से फिरौती मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने में भी विफल रहे हैं।
खनन माफियाओं के साथ मिली हुई है सरकार- बादल
सुखबीर ने कहा कि तरनतारन के एसएसपी ने आप के एक विधायक के रिश्तेदार को अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार किया था और उस पर मामला दर्ज किया था, लेकिन इसके विपरीत, मुख्यमंत्री ने उक्त एसएसपी को बदल दिया है, जिससे पता चलता है कि सरकार खनन माफिया के साथ मिली हुई है।
बड़ी संख्या में जवानों को किया गया तैनात
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि सरकार गांव से चलेगी, लेकिन आज मुख्यमंत्री गांव के लोगों से मिलने को कतरा रहे है। केजरीवाल और राघव चड्ढा की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है और लोग सुरक्षा के लिए तरस रहे हैं।