Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Teachers Day 2023: पंजाब के 80 शिक्षक स्टेट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, CM मान से मिलेगा पुरुस्कार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 09:16 AM (IST)

    Teachers Day 2023 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के 80 शिक्षकों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे।शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 54 ...और पढ़ें

    Teachers Day 2023: पंजाब के 80 शिक्षक स्टेट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित
    Teachers Day 2023: पंजाब के 80 शिक्षक स्टेट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Teacher’s Day 2023: आज देशभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिक्षकों (Teacher's) को समर्पित यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर साल 1888 में हुआ था।

    शिक्षक हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उपलक्ष्य पर आज शिक्षकों को सम्मान दिया जाएगा। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) प्रदेश के 80 शिक्षकों को स्टेट अवॉर्ड (State award) से सम्मानित करेंगे।

    5 अध्यापकों को मिलेगा विशेष सम्मान

    शिक्षा मंत्री (Education Minister) हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 54 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार, 11 को यंग टीचर अवॉर्ड, 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।

    क्या बोले हरजोत सिंह?

    शिक्षा मंत्री बैंस ने भविष्य के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक सीख देने और शिक्षा के जरिये नैतिक मूल्यों का संचार करने में अध्यापकों के काम की भूमिका की सराहना भी की। बैंस ने कहा कि यह शानदार दिन अलग-अलग क्षेत्रों विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली में बेमिसाल सुधार करने में अहम योगदान डालने वाले पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन वाले दिन मनाया जाता है।

    खबरें और भी

    डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुसार क्या है शिक्षा?

    भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुसार शिक्षा वह है जो व्यक्ति को निडर बनाती है, उसको एकता का पाठ सिखाती है, उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है और उसको अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है।

    डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम क्या कहते हैं?

    इसी तरह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का कथन अध्यापन एक बहुत ही उत्तम पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, योग्यता और भविष्य को आकार देता है। शिक्षा मंत्री शिक्षकों से विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी जैसे उत्तम गुण पैदा करने की अपील की है।