कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, पुलिस ने मोहाली तक ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले; वाटर कैनन का भी किया इस्तेमाल
कौमी इंसाफ मोर्चा के चंडीगढ़ कूच के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें ड्रोन से मोहाली के रिहायशी इलाकों में भी गोले दागे गए।
-1786793019918_m.webp)
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच। फोटो जागरण
HighLights
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, हजारों लोग पहुंचे।
पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
ड्रोन से मोहाली में आंसू गैस के गोले दागे।
लखवंत सिंह, मोहाली। कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से चंडीगढ़ कूच को लेकर किए एलान पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कौमी इंसाफ मोर्चा के पास चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे।
जब लोग चंडीगढ़ तरफ निकले तो बेरिकेड पास पहुंच लोगों ने बैरिकेड को हिलाने लगे तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया उसके बाद आंसू गैस के गोले पुलिस ने दागने शुरू कर दिए।
उसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। जहां बेरिकेड लगा था वहां पुल था जिससे लोग फंस गए। गैस से लोग बेहाल होकर वाईपीएस चौक तरफ भागे। चंडीगढ़ पुलिस के ड्रोन ने मोहाली इलाके के रिहायशी इलाके के पास गैस के गोले दागे।
मजबूत बेरिकेड चलते आगे नहीं बढ़ पाए
चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस बार मजबूत बेरिकेड लगाए। चंडीगढ़ पुलिस ने फेज़ 6. फेज़ 1, फेज़ 3ए, जेल रोड, फेज़ 9 सहित चंडीगढ़ जाने वाले सारे रास्तों पर पक्का बेरिकेड लगा कर पुलिस और सीआरपीएफ़ जवान तैनात किए थे।
लोग हुए परेशान
मोहाली चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए होने से हिमाचल, पंजाब से आने वाली बसों को दूसरे रास्तों से चंडीगढ़ भेजा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
