यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में विजय रूपाणी संभालेंगे भाजपा प्रभारी की कमान, सह प्रभारी के रूप में इन्हें दी गई जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने आज देश के 24 राज्यों के प्रभारियों तथा सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें पंजाब के प्रभारी व सह प्रभारी के नाम भी शामिल है ...और पढ़ें

HighLights
- गुजरात पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर फिर से विश्वास जताया गया है
- उन्हें पंजाब के प्रभारी के रूप में बीजेपी ने फिर जिम्मेदारी दी है
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर पुन: भरोसा जताते हुए प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी उन्हें ही दी है।
नरेंदर रैना रहेंगे सह प्रभारी
वहीं, सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी डा. नरेंदर रैना के पास ही रखी है। बता दें कि लोक सभा चुनाव में भी विजय रूपाणी ही प्रदेश प्रभारी थे। इस चुनाव में भाजपा भले ही कोई सीट नहीं जीत पाई हो लेकिन 18.57 फीसदी वोट लेकर भाजपा पंजाब में तीसरे नंबर पर रही।
लोक सभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा ने पंजाब में कोई बदलाव नहीं किया है। जालंधर उप चुनाव के बाद भाजपा की नजर राज्य में होने वाले चार विधान सभाओं के उप चुनाव व 5 नगर निगम व 39 नगर काउंसिलों के चुनाव पर है। माना जा रहा है कि रूपाणी अब पंजाब को समझने लगे हैं।
वहीं, लोक सभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बड़े स्तर पर दूसरी पार्टी से आए हुए नेताओं को ज्वाइन करवाया था। जिसमें विजय रूपाणी की भी अहम भूमिका थी। माना जा रहा है कि उस विश्वास को कायम रखने के लिए भी पार्टी ने पंजाब में कोई बदलाव नहीं किया है।