यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के बदले रंग, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंड; देखिए आज कैसा रहेगा तापमान
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम के रंग बदले-बदले नजर आ रहे हैं। आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे बादल।
- मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।
- सुबह और शाम को ठंडक का एहसास होगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में पंजाब में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने के उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार हैं। वहीं बता दें हवा की गुणवत्ता खराब होने से शहर काफी प्रदूषित नजर आ रहा है। इससे लोगों को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।
दिन में धुंध जैसी स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम को ठंडक का एहसास होगा। लोग सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दिन में हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही है। इसी के चलते दिन में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

