Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: नशा तस्करी में जुटी महिलाएं बनीं पंजाब पुलिस के लिए चुनौती, खुद भी हो रहीं नशे की लत का शिकार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 01:17 PM (IST)

    ड्रग्स तस्करी के मामले में महिलाओं की भागेदारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे जहां पंजाब पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नशा तस्करी के दौरान महिलाओं को नशा क ...और पढ़ें

    नशा तस्करी में जुटी महिलाएं बनीं पंजाब पुलिस के लिए चुनौती
    नशा तस्करी में जुटी महिलाएं बनीं पंजाब पुलिस के लिए चुनौती

    रोहित कुमार, चंडीगढ़।  Drug Trafficking in Punjab:  ड्रग्स तस्करी के मामले में महिलाओं की भागेदारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे जहां पंजाब पुलिस की चिंता बढ़ गई है, वहीं, समाज का संतुलन भी बिगाड़ना शुरू हो गया है। पुलिस ने पिछले छह महीने में जिन महिलाओं को नशा तस्करी में पकड़ा गया है, उनके पति और बेटे भी नशे का धंधा करते थे। वे भी या तो नशे के भेंट चढ़ गए या पकड़े गए।

    नशी तस्करी करते-करते महिलाओं को लगी नशे की लत

    महिलाओं से पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि नशा तस्करी के दौरान उनको नशा करने की लत भी लग गई। महिलाएं ड्रग्स की छोटी से लेकर बड़ी सप्लाई करने में कोरियर की भूमिका निभा रही हैं। पिछले छह महीनों में अलग-अलग जिलों में 250 से ज्यादा महिलाएं नशा तस्करी के मामलों में पकड़ी गई हैं।

    बड़े तस्कर नशे तस्करी के लिए कर रहे महिलाओं का इस्तेमाल

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि बड़े तस्कर जरूरतमंद महिलाओं का इस्तेमाल तस्करी के लिए कर रहे है, क्योंकि महिलाओं पर शक की गुजाइंश कम होती है। बिना महिला पुलिस के तलाशी भी नहीं ली जा सकती। इसके साथ ही महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस व आटो का इस्तेमाल करती हैं ताकि चेकिंग न हो सके।

    कहां कितनी महिलाएं पकड़ी गईं?

    250 से ज्यादा महिलाएं छह महीने में नशा तस्करी के केस में पकड़ी गई हैं। बरनाला से 22, गुरदासपुर से 14, पटियाला से 6, बठिंडा से 12, मुक्तसर से 13, तरनतारन से 7, फिरोजपुर से 19, फरीदकोट से 20, मोहाली से 18 और अमृतसर से 12 महिलाएं नशा तस्करी के केस में पकड़ी गई हैं।

    खबरें और भी