विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2023: पंजाबी इंडस्ट्री की ये पैसा वसूल फिल्में, देश ही नहीं विदेशों में भी मचाया धमाका

Published: Tue, 26 Dec 2023 11:05 PM (IST)

पंजाबी फिल्मों की बात की जाए तो आइये आज आपको टॉप पांच पंजाबी फिल्मों (Top 5 Punjabi Films) के बारे ...और पढ़ें

Year Ender 2023: पंजाबी इंडस्ट्री की ये पैसा वसूल फिल्में
Year Ender 2023: पंजाबी इंडस्ट्री की ये पैसा वसूल फिल्में

HighLights

  1. पंजाबी इंडस्ट्री की पांच सबसे बड़ी ब्लॉकबल्टर फिल्में।
  2. Carry On Jatta 3 बनी 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म।
  3. अन्नी दिया मजाक ए में एमी विर्क ने दिखाई सुपरहिट कॉमेडी।

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिसंबर का महीना चल रहा है। 2023 को अलविदा कहने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। नए साल की लोगों ने तो उल्टी गिनती भी शुरू कर दी है। वहीं फिल्मों की बात की जाए तो साल 2023 में कई फिल्में आई, जो आपको बेशक पसंद आई होगी। पंजाबी फिल्मों की बात की जाए, तो आइये आज आपको टॉप पांच पंजाबी फिल्मों के बारे में बताते हैं।

इन फिल्मों ने पंजाबी फिल्मों के दर्शकों का दिल जीत लिया। इन फिल्मों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई राह दिखाई है। साल 2023 पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सचमुच बहुत लकी रहा। 

आइये जानते हैं टॉप 5 पंजाबी फिल्में

काली जोता (Kali Jota) 

नीरू बाजवा और सतिंदर सरताज और वामिका गब्बी की ये फिल्म न केवल पंजाब बल्कि देश-विदेशों में भी खूब देखी गई। यही नहीं विदेशों के फिल्म रिव्यू देनें वालों ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की। ये फिल्म महिलाओं को होने वाली समस्याओं को लेकर बनी हुई है। इस फिल्म में एक राबिया नाम की लड़की की कहानी को बताया गया है कि कैसे वह अपने सपनों को पूरा करना चाहती है, लेकिन समाज उसे आगे बढ़ने नहीं देना चाहता। फिल्म में बताया गया कि राबिया को पागलखाने तक भेज दिया जाता है। ये फिल्म लोगों ने खूब पसंद की और खास बात तो ये है कि इस फिल्म की देश-विदेश मिलाकर कुल कमाई 40 करोड़ रही।  

जोडी (Jodi)

जोड़ी दिलजीत दोसांझ और निम्रित खैरा की फिल्म है। ये फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसने जितनी कमाई देश में नहीं की उससे कई ज्यादा इस फिल्म को विदेशों में देखा गया। इस फिल्म में दिलजीत और निमरत खैरा ने चमकीला और अमरजोत की लव स्टोरी को दिखाया है। ये फिल्म पंजाब में जबरदस्त चली। इस फिल्म की एक खास बात और है कि ये फिल्म मात्र 1 करोड़ के बजट में बनी है और भारत में इसने 13.45 करोड़ कमाए तो वहीं विदेशों में 34 करोड़। यानी की फिल्म की टोटल कमाई 47 करोड़ हुई। 

गोडे गोडे चा (Godday Godday Cha)

गोडे गोडे चा एक ऐसी फिल्म है, जो बिल्कुल ही अलग विषय पर बना गई है। इस फिल्म में मेन कास्ट सोनम बाजवा, निर्मल ऋषि और तान्या हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने लोगों के सामने एक नया कॉन्सेप्ट लाया, जो कि लोगों को काफी पसंद भी आया। इस फिल्म ने भारत में 13.04 करोड़ की कमाई की, तो वहीं विदेशों में 9 करोड़ अपने नाम किया। इसकी कुल कमाई 22 करोड़ रही। इस सुपरहिट फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

कैरी ऑन जट्टा 3 (Carry On Jatta 3)

कैरी ऑन जट्टा पंजाबी फिल्म जगत की ऐसी फिल्म बनी, जिसने पंजाबी इंडस्ट्री को नई सफलता दिलाई और कही न कही एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। कैरी ऑन जट्टा फिल्म 2012 में आई थी और ये उसका तीसरा पार्ट है। लोगों ने पहली, दूसरी और तीसरी तीनों फिल्मों को खूब पसंद किया। ये फिल्म पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी। भारत में इसने 55.9 करोड़ की कमाई की, तो वहीं विदेशों में 46 करोड़ की कमाई की। यानी की टोटल 109 करोड़ की रही कैरी ऑन जट्टा। 

अन्नी दिया मजाक ए (Anni Dea Majak Ae) 

अन्नी दिया मजाक ए एक पंजाबी कॉमेडी फिल्म है। पंजाबी ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया। एमी विर्क, परी पंधेर का कैरेक्टर और एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद की। लोगों द्वारा सबसे ज्यादा एमी विर्क की कॉमेडी को पसंद किया गया था। भारत में फिल्म ने कुल 3 करोड़ रुपयों की कमाई की, तो वहीं विदेशों में फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर इस कॉमेडी फिल्म को पंजाबी जनता ने खूब पसंद किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।