Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं पर आपत्तिजनक डायलॉग से बुरे फंसे योगराज सिंह; जिला अदालत से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:48 PM (IST)

    वेब सीरीज 'लुक्खे' में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता अभिनेता योगराज सिंह को जिला अदालत से राहत नहीं ...और पढ़ें

    पूर्व क्रिकेटर युवराज के पिता अभिनेता योगराज की मुश्किलें नहीं हो रही कम।

    पूर्व क्रिकेटर युवराज के पिता अभिनेता योगराज की मुश्किलें नहीं हो रही कम।

    HighLights

    1. वेब सीरीज 'लुक्खे' के विवादित डायलॉग पर मामला दर्ज।

    2. गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगी थी अग्रिम जमानत।

    3. जिला अदालत ने जमानत अर्जी को नामंजूर किया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। वेब सीरीज लुक्खे में महिलाओं को लेकर बोले गए आपत्तिजनक डायलाॅग के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता अभिनेता योगराज सिंह की मुश्किल कम नहीं हो रही। उन्हें जिला अदालत से राहत नहीं मिली। गिरफ्तारी से बचने के लिए योगराज ने अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।

    पूरा विवाद वेब सीरीज के एक 17 सेकेंड के क्लिप से शुरू हुआ, जिसमें योगराज सिंह महिला पुलिस अधिकारी के सामने महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और मामला तूल पकड़ गया।

    मामले में एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और एडवोकेट जतिन वर्मा ने एसएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 और आईटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की थी। मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी स्वत संज्ञान लिया था।

    आयोग ने पुलिस को मामले की त्वरित जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान योगराज सिंह की ओर से दलील दी गई कि वह केवल वेब सीरीज में एक स्क्रिप्टेड किरदार निभा रहे थे और प्रोडक्शन एग्रीमेंट के तहत उन्हें वही संवाद बोलने थे।

    खबरें और भी

    बचाव पक्ष ने कहा कि इसे व्यक्तिगत विचारों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी रहेंगी है।