यूट्यूबर अजीत भारती ने मांगी पुलिस कार्रवाई से सुरक्षा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दर्ज
यूट्यूबर अजीत भारती ने पंजाब पुलिस की संभावित कार्रवाई से सुरक्षा के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका ...और पढ़ें

यूट्यूबर अजीत भारती (File Photo)
HighLights
यूट्यूबर ने पुलिस कार्रवाई से सुरक्षा मांगी
एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
उच्च न्यायालय में 3 नवंबर को सुनवाई
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़।यूट्यूबर अजीत भारती ने मांगी पुलिस कार्रवाई से सुरक्षा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दर्ज ने पंजाब पुलिस की संभावित कार्रवाई से सुरक्षा मांगते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
भारती का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर उनकी टिप्पणियों को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआइआर का उन्हें कोई आधिकारिक विवरण नहीं मिला है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि उनके खिलाफ सख्त धाराओं समेत एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने आशंका जताई कि बिना सूचना और बिना सुनवाई के उनके खिलाफ दमनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने हाई कोर्ट से सुरक्षा और किसी भी तरह की जबरदस्ती रोकने की मांग की है। जस्टिस सुभाष मेहला ने याचिका पर अगली सुनवाई तीन नवंबर को तय की है।
