विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला की सोने की बाली झपटी, मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े वारदात

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:44 PM (IST)

जीरकपुर के बलटाना में पीर बाबा रोड पर एक महिला से सोने की बाली झपट ली गई, जब वह बच्चे ...और पढ़ें

बाबा रोड पर गिल काॅलोनी के गेट के पास स्नैचिंग की वारदात। (सांकेतिक फोटो)

बाबा रोड पर गिल काॅलोनी के गेट के पास स्नैचिंग की वारदात। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बलटाना में महिला से सोने की बाली झपटी गई।

  2. युवक बाइक पर स्वीगी डिलीवरी बॉक्स लगाए था।

  3. घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। बलटाना में महिलाओं से सोने के आभूषण झपटने की घटनाएं जारी हैं। सोमवार शाम पीर बाबा रोड पर गिल काॅलोनी के गेट के पास मोटरसाइकिल सवार युवक ने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला के कान से सोने की बाली झपट ली।

महिला ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी की मोटरसाइकिल पर स्वीगी का डिलीवरी बाक्स दिखाई दे रहा है।

महिला के पति रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार शाम करीब चार बजे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने घर से निकली थी। गिल कालोनी के गेट के पास पीछे से आए युवक ने अचानक बाली झपट ली। महिला ने उसका पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के कारण उसे पकड़ नहीं सकी।

रोहित के अनुसार, बालियों के जोड़े का वजन करीब पांच ग्राम था। झपटी गई बाली करीब ढाई ग्राम की थी और उसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। फुटेज में डिलीवरी बाक्स दिखने से आशंका है कि आरोपित इसका इस्तेमाल सामान्य आवाजाही का आभास देने के लिए कर रहा हो।

हालांकि, किसी डिलीवरी कंपनी से उसके संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी है। बलटाना के सैनी विहार और अन्य रिहायशी इलाकों में भी हाल के दिनों में महिलाओं की बालियां झपटने की घटनाएं हुई हैं।

पीर बाबा रोड की वारदात के बाद सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल उठे हैं। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।