Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट में बीए के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा 'मौत का पैगाम'

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:04 AM (IST)

    फरीदकोट के एक बीए छात्र ने इंस्टाग्राम पर लाइब्रेरी इंचार्ज के खिलाफ पोस्ट लिखकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    फरीदकोट में बीए के छात्र ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो)

    फरीदकोट में बीए के छात्र ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। गत दिवस जिला गुरदासपुर के गांव काहनूवान में स्कूल में मिली सजा से आहत छात्र के आत्महत्या करने के बाद फरीदकोट के गांव सुक्खनवाला के बीए के छात्र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर आत्महत्या कर ली। वह 25 अप्रैल से लापता था।

    इस संबंध में पुलिस ने कालेज के लाइब्रेरी इंचार्ज पर आत्महत्या के लिए मजूबर करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। गांव सुक्खणवाला के गुरसेवक पाल ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा योगेश शर्मा मोगा के गांव गुरु तेग बहादुर गढ़ स्थित गुरु नानक सरकारी कालेज (रोडे कालेज) में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

    25 अप्रैल को वह सुबह 7:30 बजे घर से कालेज के लिए गया था। कालेज में सुबह लगभग 10:30 बजे योगेश शर्मा ने लाइब्रेरी इंचार्ज हरदीप सिंह बराड़ द्वारा फीस जमा करवाने के लिए कहने पर अपने चाचा को 500 रुपये गूगल पे करवाने के लिए फोन किया।

    पहले घर पर किया था फोन

    इसके पश्चात योगेश ने अपने घर पर फोन करके बताया कि उक्त लाइब्रेरी इंचार्ज उसे लाइब्रेरी से लाई गई पुस्तक अभी जमा करवाने के लिए कह रहा है और धमका रहा है कि यदि आज की पुस्तक जमा नहीं करवाई तो कॉलेज से उसका नाम कटवा देगा।

    खबरें और भी

    योगेश ने यह भी बताया कि रोल नंबर जारी करवाने के लिए उसने प्रिंसिपल को भी अर्जी दी थी और प्रिंसिपल ने लाइब्रेरी इंचार्ज को रोल नंबर देने के लिए भी कह दिया परंतु उसके बावजूद वह रोल नंबर नहीं दे रहा। हालांकि योगेश ने पुस्तक सोमवार को जमा करवाने के लिए कहा।

    एफआइआर के अनुसार योगेश शर्मा ने लाइब्रेरी इंचार्ज को रोल नंबर देने का आग्रह किया पर उसे न ही उसे रोल नंबर दिया और पुस्तक जमा करवाने के लिए उसे अपमानित किया। इसके अतिरिक्त यह भी कहा कि यहां से नाम काटने के पश्चात उसे कोई भी कालेज दाखिला नहीं देगा।

    इसके बाद योगेश शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर लाइब्रेरी इंचार्ज के खिलाफ एक पोस्ट डाली जिसमें उसने लिखा कि रोडे कॉलेज के मोटे सर नूं सजा करवा दो, मिस यू फैमिली। उसने नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।