Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '2027 में पंजाब में बनेगी BJP की सरकार, हरियाणा की योजनाएं यहां भी करेंगे लागू'; CM नायब सैनी का बड़ा दावा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:34 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदकोट में कहा कि 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी और हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाएं यहां भी लागू होंगी ...और पढ़ें

    CM नायब सैनी का बड़ा दावा। फोटो जागरण

    CM नायब सैनी का बड़ा दावा। फोटो जागरण


    HighLights

    1. नायब सैनी ने फरीदकोट में भाजपा में शामिल कराए कई गणमान्य।

    2. 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने का दावा।

    3. हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाएं पंजाब में भी होंगी लागू।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को फरीदकोट पहुंचे और यहां कोटकपूरा, फरीदकोट व सादिक में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने फरीदकोट में डाक्टर संजीव गोयल सहित कई गणमान्यों को भाजपा में शामिल करवाया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी ने प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुके हैं और विकास तथा सुशासन को प्राथमिकता देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और हरियाणा में सफलतापूर्वक चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब में भी लागू किया जाएगा।

    उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे, बेरोजगारी, पेपर लीक और विकास की धीमी रफ्तार जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है तथा लोग अब एक नए राजनीतिक विकल्प की ओर देख रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता, नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन पांच वर्षों में उन वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों के कारण युवाओं का विश्वास डगमगाया है।

    खबरें और भी

    सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि फसल नुकसान के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राहत राशि किसानों तक पूरी तरह नहीं पहुंचाई गई। सैणी ने कहा कि हरियाणा में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही है तथा भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों को भी सहायता दी जाती है।

    उन्होंने बताया कि कम आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता, आयुष्मान भारत योजना के साथ अतिरिक्त स्वास्थ्य सुरक्षा तथा किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो ऐसी सभी योजनाएं वहां भी लागू की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा सरकार ने पिछले 19 महीनों में 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, नकद पुरस्कार और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के कारण हरियाणा के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के रोजगार और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।