विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को दबोचा

Updated: Fri, 28 Aug 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

फरीदकोट अनाज मंडी में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. फरीदकोट अनाज मंडी में बुजुर्ग महिला की हत्या

  2. 24 घंटे में आरोपी राजू पुलिस की गिरफ्त में

  3. नशे में दुष्कर्म के बाद ईंट से की हत्या

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। स्थानीय अनाज मंडी में पिछले 15 से 20 वर्षों से लावारिस हालत में रह रही बुजुर्ग महिला का बुधवार रात्रि बेरहमी से कत्ल करने वाले आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।

मंडी मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने नशे की हालत में पहले महिला से दुष्कर्म और फिर उसका कत्ल किया। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी (इनवेस्टिगेशन) नरिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी में पिछले काफी समय से लावारिस हालत में रह रही लगभग 65 वर्षीय महिला की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी है।

जिसके पश्चात एसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच का मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की लाश पुलिस को अर्द्धनग्न हालत में मिली थी। पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी डाटा की मदद से 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान स्थानीय जोत राम कॉलोनी निवासी राजू पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। आरोपित की आयू भी करीब 50 वर्ष है और वह मंडी में ही मजदूरी करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में उक्त महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और उसके द्वारा विरोध करने के चलते उसके सिर और शरीर के अन्य अंगों पर ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी। आरोपित से पूछताछ जारी है और मृतक महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।