यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Faridkot Crime News: सीआइए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली; एक फरार
फरीदकोट (Faridkot News) में सीआइए स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें सीआइए और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली सूचना के आधार पर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। जिले में सीआइए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।जहां पर सीआइए स्टाफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। सीआइए स्टाफ को मिली सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने जिले के गांव पंजगराई से औलख जाने वाले रास्ते पर पहुंची थी।
जहां मोटर पर खड़े चार गैंगस्टरों में से एक सोनीपत निवासी संजीव ने पुलिस पर की फायरिंग कर दी। जिसके बाद सीआइए स्टाफ ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसके चलते चार गैंगस्टरों में से तीन गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल गैंगस्टरों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज लाया गया।