फरीदकोट पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', दो अलग-अलग मामलों में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार; हेरोइन और ड्रग मनी बरामद
फरीदकोट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1778408011156_m.webp)
129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार ड्रग मनी सहित तीन तस्कर काबू (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट। जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सीआइए स्टाफ फरीदकोट के एएसआइ हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान तलवंडी बाईपास रोड से फरीदकोट के अंबेडकर नगर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ शेखर को 99 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज किया है।
इसी तरह दूसरे मामले में सीआइए स्टाफ जैतो के इंचार्ज एएसआइ दर्शन सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान कोटकपूरा के दुयारेआना रोड से दो युवकों दुयारेआना रोड निवासी हर्ष कुमार उर्फ काकू और गांधी बस्ती निवासी आकाशदीप को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस मामले में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है।