Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, कोटकपूरा रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक; तीन युवकों की मौत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:48 AM (IST)

    फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो की ...और पढ़ें

    फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा (फोटो: जागरण)

    फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. फरीदकोट में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

    2. खराब ट्रक से बाइक टकराने पर तीन युवकों की मौत।

    3. मृतकों में नवजोत, जस्स और रवि शामिल थे।

    संवाद सहयोगी, फरीदकोट। देर रात कोटकपूरा रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय डोगर बस्ती निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा रोड पर सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक के पीछे बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

    मौके पर मृतक नवजोत के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा नवजोत और उसके दो दोस्त जस्स तथा रवि, तीनों रात कोटकपूरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

    रास्ते में सड़क के बीचों-बीच खड़े खराब ट्रक के पीछे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

    इस मौके पर पूर्व एमसी बब्बी भाऊ ने कहा कि सड़क के बीचों-बीच खराब ट्रक खड़ा था, लेकिन न तो उसका कोई इंडिकेटर जल रहा था और न ही पीछे कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था। रात के अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    उन्होंने कहा कि तीनों युवक गरीब परिवारों से थे और छोटे-मोटे काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन परिवारों ने अपने जवान बेटे खो दिए हैं, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

    खबरें और भी