Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ नाइंसाफी! कार्यक्रम में प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 01:12 PM (GMT+05:30)

    देश आज पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) को मना रहा है। वहीं पंजाब के फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस समारोह में श ...और पढ़ें

    सम्मान वापस रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजन
    सम्मान वापस रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजन

    HighLights

    1. उचित प्रबंध न होने गुस्सा हो गए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन।
    2. उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सम्मान को किया वापस।
    3. फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था समारोह।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उचित प्रबंध न होने के चलते स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार क्रोधित हो गए। इस दौरान आए हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों ने कहा कि उन्हें बुला तो लिया गया लेकिन ना ही उनके बैठने का उचित प्रबंध है।

    स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने लगाए आरोप

    स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने कहा कि उनके लिए ना ही पंखे आदि लगाए गए हैं और पानी तक भी नहीं पूछा गया। ऐसे में सिर्फ उन्हें बुलाकर औपचारिकता भर पूरी की गई है जो उन्हें मंजूर नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 'हिंदुओं को बिना कारण निशाना बनाया जा रहा', मोहन भागवत ने बांग्लादेश हिंसा पर और क्या कहा?

    जिला प्रशासन को वापस लौटा दिए सम्मान

    इस दौरान उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए तो कूलर तक लगाए गए और सभी तरह के प्रबंध किए गए लेकिन उन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। इसी कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उनको दिए गए सम्मान को भी वापस लौटा दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

    यह भी पढ़ें-  Independence Day: 'आजादी लेने के लिए पंजाब ने भारी कीमत अदा की है' स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोले CM भगवंत मान

    खबरें और भी