फार्मेसी पेपर नकल मामला: फरीदकोट में कांग्रेस का धरना, गुटबंदी आई सामने; चन्नी-वड़िंग गुट का अलग-अलग प्रोटेस्ट
कांग्रेस ने फरीदकोट में फार्मेसी अधिकारी पेपर नकल मामले को लेकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के सामने धरना दिया, जिसमें पूर्व सीएम चन्नी ने इसे नौकरी बेचने क ...और पढ़ें
-1785345365687_m.webp)
फार्मेसी पेपर नकल मामला: फरीदकोट में कांग्रेस का धरना। फाइल फोटो
HighLights
फरीदकोट में कांग्रेस का फार्मेसी पेपर नकल पर धरना।
पूर्व सीएम चन्नी ने इसे नौकरी बेचने की साजिश बताया।
धरने के दौरान कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी सामने आई।
जतिंदर कुमार, फरीदकोट। फार्मेसी अधिकारी पेपर नकल मामले में बुधवार को कांग्रेस द्वारा स्थानीय बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के समक्ष दिए जा रहे धरने के दौरान कांग्रेस की गुटबंदी एक बार फिर से खुल कर सामने आई है।
बता दें कि बुधवार को यूनिवर्सिटी के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा धरना दिया गया था परंतु इस धरने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बु बराड़ शामिल नहीं हुए। क्योंकि वे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राजा वड़िंग ग्रुप के हैं और उनके द्वारा अलग से 31 जुलाई को धरना रख दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू बुधवार को पहले फरीदकोट में वकीलों द्वारा एलएडीसी नीति के विरोध में दिए जा रहे धरने में शामिल हुए। उसके पश्चात वे पेपर नकल मामले में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के समक्ष कांग्रेस के धरने में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, मोहम्मद सदीक सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेता पहुंचे।
नौकरियों तक आम लोगों को पहुंचने नहीं दिया जा रहा
इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पेपर लीक या नकल का मामला नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी साजिश है। जिसके तहत नौकरियों तक आम लोगों को पहुंचने नहीं दिया जा रहा। चन्नी ने कहा कि पंजाबी की हर नौकरी बिक रही है और अपने चहेतों को दी जा रही हैं। सरकार अपने चहेतों को नौकरियां देने के लिए इस तरह के घपले कर रहे हैं।
अपने चुने गए विद्यार्थियों को इसी तरह नकल मरवा कर पास करवाते हैं और उन्हें ही नौकरियां देते हैं। यह सिर्फ नकल का मामला नहीं है बल्कि पंजाब की जवानी और नौकरियां लूटने का मामला है। यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो एक-एक नौकरी का हिसाब लिया जाएगा।
खबरें और भी
अब सफाई सेवकों पर भी लाठीचार्ज
चन्नी ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को सरकार आने से पहले आप सरकार ने बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। परंतु सब सपने की रह गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर इन मामलों की विजिलेंस जांच करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि आप सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान किसानों, नौकरीपेशा और अब सफाई सेवकों पर भी लाठीचार्ज हुआ।
पिछले दिनों बरनाला में तो महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में साढ़े चार साल में माइनिंग पालिसी ही नहीं बन पाई है। जिसके चलते रेत के रेट पर कोई कंट्रोल नहीं है।
सामने आई कांग्रेस की फूट
पंजाब में पिछले दिनों सामने आए अंतर्कलह के पश्चात बुधवार को फरीदकोट के धरने में भी गुटबंदी भी सामने आई है। जिसके चलते चरनजीत सिंह चन्नी व राजा वड़िंग ग्रुप द्वारा अलग-अलग धरने रखे गए हैं।
चन्नी ग्रुप के कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों द्वारा जहां बुधवार को धरना रखा गया, वहीं राजा वड़िंग ग्रुप के नेता व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बु बराड़ ने 31 जुलाई को धरना रखा गया है। जिसमें राजा वड़िंग पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में जब धरने पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से प्रशन पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। जबकि जिलाध्यक्ष बब्बु बराड़ ने भी स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा पहले धरना रख दिया गया है और हमारा धरना 31 जुलाई को है।