यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाबी सिंगर और आप प्रत्याशी करमजीत अनमोल की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, इतने करोड़ के हैं मालिक
Punjab News फरीदकोट से आप प्रत्याशी और पंजाबी सिंगर ने आज नामांकन किया। दिए गए हलफनामा में खुलासा हुआ कि उनके पास कुल संपत्ति 14 करोड़ 88 लाख है। हलफ ...और पढ़ें

HighLights
- फरीदकोट से आप प्रत्याशी अनमोल ने आज नामांकन किया
- उनके पास कुल संपत्ति 14.88 करोड़ रुपए हैं
- अनमोल सीएम भगवंत मान के अच्छे दोस्त भी हैं
एएनआई, चंडीगढ़। Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब के फरीदकोट से आप उम्मीदवार और पंजाबी अभिनेता करमजीत सिंह अनमोल ने अपने चुनावी हलफनामे के मुताबिक कनाडा में आवासीय संपत्ति सहित अपनी कुल संपत्ति 14.88 करोड़ रुपये घोषित की है।
कुल संपत्ति 14.88 करोड़
राजनीतिक रूप से चर्चित अनमोल (52) ने मंगलवार को फरीदकोट जिले के फरीदकोट आरक्षित संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामे के अनुसार, अनमोल ने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति की भी घोषणा की, इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। दोनों की कुल संपत्ति 14.88 करोड़ रुपए है।
1.70 लाख रुपए कैश इन हैंड घोषित किया
'कैरी ऑन जट्टा', 'निक्का जैलदार' और 'मुक्लावा' समेत कई हिट फिल्मों में काम कर चुके अनमोल ने हलफनामें में 1.70 लाख रुपये कैश इन हैंड घोषित किया है। उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपनी कुल आय 39.37 लाख रुपये घोषित की है।
सिंगर के पास हैं ये गाड़ियां
हलफनामे के मुताबिक, पंजाबी अभिनेता और गायक के पास 11.96 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 13.74 लाख रुपये की महिंद्रा थार है। उनके पास 2.20 लाख रुपये के सोने के गहने हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 25.83 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। अनमोल के पास संगरूर में कृषि भूमि है जबकि मोहाली और संगरूर में आवासीय संपत्तियां हैं।
उनके हलफनामे के अनुसार, उन्होंने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 4 लाख 99 हजार 652 कनाडाई डॉलर (भारतीय मुद्रा में 3.05 करोड़ रुपये) की आवासीय संपत्ति भी दिखाई है।
इन नेताओं से होगी प्रतिस्पर्धा
अनमोल पर 2.90 करोड़ रुपये की देनदारी थी। बता दें कि अनमोल ने अपनी स्कूली शिक्षा साल 1993 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज सुनाम से की है। आप उम्मीदवार अनमोल का मुकाबला फरीदकोट रिजर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार राजविंदर सिंह से है।