Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट के कोटकपूरा कांवड़ चढ़ाने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की भीषण सड़क हादसे में मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:33 AM (IST)

    कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें

    फरीदकोट के कोटकपूरा कांवड़ चढ़ाने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की भीषण सड़क हादसे में मौत (फोटो: जागरण)

    फरीदकोट के कोटकपूरा कांवड़ चढ़ाने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की भीषण सड़क हादसे में मौत (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, कोटकपूरा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    घटना के संबंध में श्री शिव तिलोकी नाथ कांवड़ संघ के सेवादार राजीव मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए मृतकों में से दो कांवड़िए उनके संघ के सेवादार थे। वे डेरा बाबा दुधाधारी में कांवड़ चढ़ाने जा रहे थे।

    उन्होंने आगे बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला तीसरा कांवड़िया शिव कांवड़ संघ का सेवादार था, जिसे रामबाग मंदिर में कांवड़ अर्पित करनी थी। मृतकों की पहचान कोटकपूरा निवासी मोहिंदर पाल, दीपक कुमार और जगदीश मित्तल के रूप में हुई है।